Home News Business

जुल्फिकार के जुलूस में खतरेभरा शौर्य प्रदर्शन; 5 बार केरोसिन से आग नहीं लगी तो युवक ने पेट्रोल छिड़का

Banswara
जुल्फिकार के जुलूस में खतरेभरा शौर्य प्रदर्शन; 5 बार केरोसिन से आग नहीं लगी तो युवक ने पेट्रोल छिड़का
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा. हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में ईशा नमाज के बाद पृथ्वीगंज स्थित मस्जिद से जुल्फिकार का जुलूस निकाला। युवाओं ने शक्ति और शौर्य का प्रदर्शन किया। इसी दौरान शहर तेलियों की पीपली इलाके में एक युवक ने खुद को आग लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान एक बारगी सब सन्न रह गए। रात करीब 10.50 बजे यह प्रदर्शन किया गया। युवक के चेहरे और दोनों हाथों पर कपड़ा लपेट रखा था। प्रदर्शन के दौरान युवक ने पहले तो केरोसिन का छिड़काव किया। एक बार में आग नहीं लगी तो 5 बार केरोसिन छिड़का गया। इसके बाद भी आग नहीं लगी तो पास खड़े युवाओं ने पेट्रोल छिड़क दिया। इससे तेजी से आग फैल गई। नीचे लोग पहले से ही गिले कपड़े लेकर खड़े थे, जिन्होंने आग को बुझा दिया। इस प्रदर्शन का वीडियो वायरल हुआ तो शहर में चर्चाएं शुरू हो गई कि जुलूस के दौरान एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। इसकी पुष्टी की गई तो युवक झुलसा नहीं था। 

शेयर करे

More news

Search
×