Home News Business

नानी बाई का मायरा और गौ कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Banswara
नानी बाई का मायरा और गौ कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
@HelloBanswara - Banswara -

 

प्रतापगढ़ | शहर के निकटवर्ती गांव बगवास में 5 दिवसीय संगीतमय गौ महिमा के साथ चल रही नानी बाई का मायरा कथा हो रही है। जिसमे शहर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण करने पंहुच रहे है। कृष्णलाल गुर्जर ने बताया कि गौ गोविंद आराधिका पूज्या दीदी मां प्रतिमा के श्रीमुख से बगवास में प्रथम बार पांच दिवसीय संगीतमय गौ महिमा के साथ नानी बाई का मायरा कथा वाचन किया जा रहा है। 11 दिसम्बर से शुरू हुई यह कथा 15 दिसम्बर तक चलेगी। कथा का समय शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक रखा गया है। कथा में नानी बाई मायरे के साथ गौ महिमा, कृष्ण बाल लीला का वर्णन किया जाएगा। कथा का उद्देश्य समाज मे परिवर्तन के साथ साथ हमारे जीवन को एक नई दिशा प्रदान करना है। कथा के प्रथम दिन नरसी मेहता की दिव्य भक्ति गाथा का वर्णन किया गया। और कहा कि भक्ति करो तो नरसी मेहता जैसी करो जिसकी भक्ति देखकर भगवान खुद मायरा भरने आए। गौ महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गौ माता में 33 करोड़ देवी देवता निवास करते है गो माता को पालने से घर मे रोग, दोष, बीमारी, समस्याए, क्लेश मिट जाते है।

शेयर करे

More news

Search
×