Home News Business

26 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में पहुंचा कोरोना, 3000 के पास पहुंचा संक्रमित का आकड़ा

National
26 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में पहुंचा कोरोना, 3000 के पास पहुंचा संक्रमित का आकड़ा
@HelloBanswara - National -

कोरोना से जुड़े अहम अपडेट 

  • ओडिशा सरकार ने कम्यूनिटी ट्रांसमिशन को रोकने के लिए शुक्रवार रात 8 बजे से कटक, भुवनेश्वर और भद्रक को अगले 48 घंटों तक पूरी तरह लॉकडाउन का फैसला किया है। राज्य के मुख्य सचिव असित त्रिपाठी ने यह जानकारी दी।
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अंत्योदय योजना के तहत आने वाले परिवारों को 70 किलो राशन दिया जाएगा। वहीं, गरीबी रेखा से नीचे वालों को हर सदस्य के हिसाब से 10 किलो राशन मिलेगा। इसमें चीनी और सरसों तेल अलग से दिया जाएगा। यह राशन 5 अप्रैल तक सबके घरों में पहुंच जाएगा।
  • असम में 4 और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें से 3 नलबाड़ी और 1 दक्षिण सलमारा का है। इन सभी का संबंध निजामुद्दीन मरकज से है।

आज 344 नए मामले सामने आए
देश में आज संक्रमण के 344 नए मामले सामने आए हैं। इनमें उत्तरप्रदेश में 44, राजस्थान में 21, आंध्रप्रदेश में 12, हरियाणा में 8, गुजरात में 7, दिल्ली में 2, साथ ही महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा और जम्मू-कश्मीर में 1-1 मरीज मिला है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 2 हजार 657 हो गई है। 192 लोग ठीक हुए हैं और 75 की मौत हुई है। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 हजार 301 है। इनमें से 2 हजार 88 का इलाज चल रहा है। 156 ठीक हो चुके हैं और 56 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तरप्रदेश और राजस्थान में जो 65 लोग आज संक्रमित मिले हैं उनमें से 63 दिल्ली की तब्लीगी जमात से लौटे थे।

गुरुवार को सबसे ज्यादा 486 संक्रमित मिले

इससे पहले गुरुवार को देशभर में 486 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यह एक दिन में संक्रमण का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे एक दिन पहले बुधवार को देश में इस संक्रमण के 424 मामले सामने आए थे।

प्रधानमंत्री की अपील- 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट घर की लाइट बंद करें और मोमबत्ती, मोबाइल या दीया जलाएं

लॉकडाउन के बीच जनता का हौसला बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो संदेश के जरिए एक बार फिर अपील की। उन्होंने कहा कि 5 अप्रैल को रात 9 बजे घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे पर या बालकनी में खड़े रहकर 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं। प्रकाश की महाशक्ति का एहसास होगा तो लगेगा कि कोई अकेला नहीं है।

26 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में पहुंचा कोरोना

राज्यकितने संक्रमितकितनी मौतकितने ठीक हुए
महाराष्ट्र4252142
तमिलनाडु41116
दिल्ली38458
केरल295228
आंध्रप्रदेश16112
तेलंगाना154917
राजस्थान16603
उत्तरप्रदेश172217
कर्नाटक134311
मध्यप्रदेश13380
गुजरात95810
जम्मू-कश्मीर7523
प.बंगाल5363
हरियाणा57027
पंजाब5151
बिहार2913
चंडीगढ़1800
असम2000
लद्दाख1303
अंडमान-निकोबार1000
उत्तराखंड1002
छत्तीसगढ़903
हिमाचल प्रदेश611
गोवा600
ओडिशा501
पुडुचेरी500
मणिपुर200
झारखंड200
मिजोरम100
अरुणाचल प्रदेश100

*देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 हजार 657 हो गई है। यह आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, संक्रमितों की संख्या 2 हजार 301 है। 

देश के 16 राज्यों के हाल

  • महाराष्ट्र; कुल संक्रमित- 425: मुंबई के धारावी इलाके में शुक्रवार को 35 साल का एक डॉक्टर संक्रमित मिला। उसके परिवार के सदस्यों को क्वारैंटाइन में रखा गया है। उन सभी की कोरोना जांच की जाएगी। इनके संपर्क आए लोगों की तलाश की जा रही है। हालात बिगड़ते देख राज्य में 30 सरकारी अस्पतालों को कोरोना अस्पताल घोषित कर दिया गया है। इसके बाद संक्रमितों के इलाज के लिए 2 हजार 305 बिस्तरों की क्षमता उपलब्ध हो गई है।
लॉकडाउन से बच्चे घरों में रहकर ऊबने लगे हैं। मुंबई के धारावी में एक बच्ची घर की खिड़की से झांकती हुई।
  • मध्यप्रदेश; कुल संक्रमित- 113: राज्य में शुक्रवार को संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया। भोपाल में गुरुवार को 4 संक्रमित मिले। इनमें से एक आइवरी कोस्ट, दो म्यांमार और एक ओडिशा का निवासी है। ये सभी मरकज में शामिल हुए थे और भोपाल में ऐशबाग और श्यामला हिल्स की मस्जिदों में ठहरे थे। इन मस्जिदों के आस-पास एक किलोमीटर के इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। भोपाल के अलावा राज्य में इंदौर में 89, जबलपुर में 8, उज्जैन में 6, शिवपुरी, ग्वालियर और मुरैना में 2-2 और खरगोन-छिंदवाड़ा में 1-1 व्यक्ति संक्रमित हैं।
लॉकडाउन के दौरान भोपाल की बड़ी झील पर बोट क्लब पर सन्नाटा है।
  • राजस्थान; कुल संक्रमित- 166: राज्य में शुक्रवार को संक्रमण के 21 नए मामले सामने आए। इनमें से टोंक में 12, बीकानेर में 2 और जयपुर में 7 मरीज मिले हैं। ये सभी दिल्ली की तब्लीगी जमात से लौटे हैं या उनके संपर्क में आए लोग हैं। राजस्थान में गुरुवार को कोरोना के 13 मरीज बढ़े थे।
  • हरियाणा; कुल संक्रमित- 57: यहां 8 और संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 48 हो गई है।
  • उत्तरप्रदेश; कुल संक्रमित- 172: राज्य में शुक्रवार को संक्रमण के 44 नए मामले सामने आए। इनमें से 42 दिल्ली की तब्लीगी जमात से लौटे थे या उनके संपर्क में आए थे। सहारनपुर में दिल्ली की तब्लीगी जमात से लौटै 57 विदेशियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन सभी को आइसोलेट किया गया है। राज्य के सबसे ज्यादा प्रभावित गौतम बुद्ध नगर में बीते 24 घंटे में संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। जिले में कुल 34 मरीज हैं। इस बीच, अलीगढ़ के बन्नादेवी इलाके में पुलिस पार्टी पर पथराव करने के आरोप में 3 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मस्जिद में पुलिस इनसे पूछताछ करने गई थी।
लॉकडाउन के दौरान प्रयागराज में सामाजिक संगठन गरीबों को खाना बांट रहे हैं।
  • छत्तीसगढ़; कुल संक्रमित- 9: राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने शुक्रवार को बताया है कि छत्तीसगढ़ में कोरोवायरस से संक्रमित 9 मरीजों में से 3 की अस्पताल से छुट्‌टी कर दी गई है। इनके अलावा दिल्ली की तब्लीगी जमात में शामिल हुए 120 लोगों की पहचान कर ली गई है और उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है।
  • झारखंड; कुल संक्रमित- 2: रांची पुलिस ने कहा है कि ट्विटर पर कोरोनावायरस पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले 50 लोगों की पहचान की गई है। इस संबंध में दुर्भावना फैलाने के आरोप में 3 एफआईआर दर्ज की गई हैं। शांति भंग करने वालों पर आईपीसी और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
  • दिल्ली; कुल संक्रमित- 295: दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान के 2 नर्सिंग ऑफिसर की कोरोना रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई है। बताया जा रहा है कि वे संस्थान के उस डॉक्टर के संपर्क में आए थे, जो 1 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाया गया था। दिल्ली में कोरोना संक्रमण कुल मामलों में से 108 तब्लीगी जमात और मरकज से जुड़े हैं। इस बीच, यहां के लोक नायक हॉस्पिटल और गोविंद बल्लभ पंत हॉस्पिटल में शुक्रवार से ओपीडी सुविधा बंद कर दी गई है। हालांकि, दोनों अस्पतालों में मेडिकल इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी।मरकज से निकाले गए एक और संक्रमित की दिल्ली में मौत। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मरकज से जुड़े अब तक 3 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना से मरने वालों की संख्या 5 हो चुकी है।
दिल्ली से सीमावर्ती राज्यों के मजदूरों का पलायन अभी भी जारी है।
  • आंध्रप्रदेश; कुल संक्रमित 161: यहां शुक्रवार को 12 नए मरीज मिले। मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्‌डी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में अब तक मिले संक्रमितों में 140 वे लोग हैं जो दिल्ली की तब्लीगी जमात में शामिल हुए थे। गुरुवार को यहां 29 नए मामले सामने आए थे। इस बीच, राज्य में कोरानावायरस संक्रमण से पहली मौत दर्ज की गई है। 30 मार्च को विजयवाड़ा में 55 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ा था। वे डायबिटीज के मरीज थे। उनका बेटा 17 मार्च को दिल्ली से लौटा था। वह भी संक्रमित पाया गया है।
  • तमिलनाडु; कुल संक्रमित- 309: यहां के सरकारी स्टैनली मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में कोरोना के मरीजों और संदिग्धों को खाना और दवा देने के लिए रोबोट तैनात किए गए हैं।
  • तेलंगाना; कुल संक्रमित- 154: हैदराबाद के गांधी हॉस्पिटल में पुलिस तैनात कर दी गई है। यहां 1 अप्रैल को कोरोनावायरस आइसोलेशन वार्ड में कुछ मरीजों ने डॉक्टरों पर हमला कर दिया था।
  • जम्मू-कश्मीर; कुल संक्रमित- 71: शुक्रवार को जम्मू में एक और संक्रमित पाया गया है। कश्मीर संभाग में गुरुवार को कोरोना के 3 मरीज मिले थे। कश्मीर संभाग में ही गुरुवार को पहले संक्रमित मरीज को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में 66 मरीजों का इलाज चल रहा है। 3 ठीक हो चुके हैं और 2 की मौत हो गई है।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के जवानों ने घर-घर जाकर खाने का सामान बांटा।
  • हिमाचल प्रदेश; कुल संक्रमित- 9: यहां ऊना में शुक्रवार को 3 संक्रमित मिले। ये दिल्ली की तब्लीगी जमात से लौटे थे। डीसी संदीप कुमार ने बताया कि ये लोग मंडी जिले के रहने वाले हैं। वे नकरोह गांव की एक मस्जिद में ठहरे हुए थे। इन सभी को क्वारैंटाइन कर दिया गया है।
  • ओडिशा; कुल संक्रमित- 6: राज्य के कटक में एक और संक्रमित मिला है। वह व्यक्ति हाल ही में दिल्ली से लौटा था। राज्य में कोरोनावायरस के संक्रमण का यह छठा मामला है। यहां कोरोना मरीजों के लिए दो अस्पताल बनाए गए हैं।
  • बिहार; कुल संक्रमित- 29: राज्य से दिल्ली की तब्लीगी जमात में गए 57 में से 35 लोगों का पता लगा लिया गया है। यहां सबसे ज्यादा 5 संक्रमित सिवान में हैं। इनके अलावा पटना, गया और भागलपुर में 4-4 मरीज हैं। यहां एक मरीज की मौत हो चुकी है।

यूपी में 1000 करोड़ रुपए का कोष स्थापित, नोएड़ा में वेंटिलेटर बनाने का काम तेज हुआ

राज्य सरकार ने कोरोनावायरस संक्रमण से निपटने के लिए एक हजार करोड़ रुपए के कोष की स्थापना की है। इसमें सुविधाएं बढ़ाने के लिए लैब, वेंटिलेटर, मास्क, सैनिटाइजर जैसी की खरीद शामिल है। सरकार के अलावा इसमें औद्योगिक घरानों समेत अन्य लोगों भी मदद मांगी जाएगी। उधर, नोएडा में अग्वा हेल्थकेयर ने मारुति सुजुकी कंपनी के साथ मिलकर वेंटिलेटर का उत्पादन बढ़ा दिया है। कंपनी के सीईओ दिवाकर ने बताया कि यहां हर महीने 20 हजार वेंटिलेटर बनाने का लक्ष्य है। एक वेंटिलेटर की लागत 1.5 लाख रुपए होगी। 

आंध्रप्रदेश में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार युवक ने थाने में खुदकुशी की
आंध्रप्रदेश में गुुंटूर जिले के बापटला शहर में गुरुवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार युवक ने थाना परिसर में पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे पीटा था। मृतक श्रीनिवास कृष्णा जिले के कैकलुरु का रहने वाला था। उसने खुदकुशी से पहले अपना एक सेल्फी वीडियो बनाया, जिसमें अपनी मौत के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। 

शेयर करे

More news

Search
×