Home News Business

नेहरू जयंती पर कांग्रेस ने किये श्रद्धा सुमन अर्पित

Banswara
नेहरू जयंती पर कांग्रेस ने किये श्रद्धा सुमन अर्पित
@HelloBanswara - Banswara -

ज़िला कांग्रेस कमेटी द्वारा गुरुवार को स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए । 

इस अवसर पर समस्त कांग्रेस पदाधिकारियो व कार्यकर्त्तागण द्वारा ज़िला कांग्रेस कमेटी भवन में  दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धाजंली दी गयी । इसके पश्चात बैठक आयोजित की गयी जिसमे मुख्य वक्ता राज्य मंत्री अर्जुनसिंह बामणिया ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की कड़ी मेहनत ने भी भारत की आजादी में अहम किरदार निभाया और वो आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। उनको भारत के प्रसिद्ध आदर्शों के रुप में याद किया जाता है। बच्चों से बेहद लगाव होने के कारण ही उन्हें चाचा नेहरु भी कहा जाता है। बच्चों से इतने प्यार और लगाव की वजह से ही हर साल भारतीय सरकार ने उनके जन्म दिवस के दिन दो कार्यक्रम लागू किया है जिसका नाम है बाल दिवस और बाल स्वच्छता अभियान । भारत में हमेशा बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिये ये कार्यक्रम मनाया जाता है।

जिलाध्यक्ष चांदमल जैन ने कहा कि अगर हम नेहरु जी के जीवन को विस्तार से पढ़े, तो हमें उनके जीवन से ढेर सारी सीख पाने के लिए मिलती है | नेहरु जी एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, देश को आजाद कराने के लिए नेहरु जी ने महात्मा गाँधी का साथ दिया था | जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि ‘‘ असफलता तभी आती है जब हम अपने आदर्श, उद्देश्य, और सिद्धांत भूल जाते हैं ।’’ प्रदेश सचिव जैनेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि नेहरू भारत की आजादी के संघर्ष के मुख्य कर्ता-धर्ताओं और संरक्षकों में से एक थे और देश की स्वतंत्रता को मजबूत बनाने की दिशा में उनका योगदान बेजोड़ था। उनकी नीतियों के कारण देश में कृषि और उद्योग का एक नया युग शुरु हुआ। जिला प्रमुख रेशम मालवीया ने कहा कि मजबूत भारत जवाहरलाल नेहरू का एक सपना था । वो आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने और इसीलिये उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता भी कहा जाता है।  

ज़िला प्रवक्ता एडवोकेट इमरान खान पठान ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने एक महान नारा दिया था “आराम हराम है”। भारत के लोगों के कल्याण के लिये सही दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने के लिये पूरे देश में “पंचायती राज” व्यवस्था की शुरुआत हुयी।  

इस दौरान ये भी रहे उपस्थित :-

जिला उपाध्यक्ष अब्दुल गफ्फार, शैलेन्द्र वोरा, गीता पटेल, केशव निनामा, प्रतीक जैन, नेमी कुमार जैन, नंदकिशोर नागर, तपन मेघावत, नवाब फ़ौज़दार ।

शेयर करे

More news

Search
×