Home News Business

पंचायत समिति के दबाए घाेटालों को खोलेंगे कलेक्टर, बैठक में सरपंचों को करेंगे जागरूक

Banswara
पंचायत समिति के दबाए घाेटालों को खोलेंगे कलेक्टर, बैठक में सरपंचों को करेंगे जागरूक
@HelloBanswara - Banswara -

जिले की पंचायतों में प्रतिवर्ष हाे रहे कराेड़ाें रुपए के घोटाले काे जिला कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा ने गंभीरता से लिया है। इन घोटालों की रोकथाम व भ्रष्टाचार के मामलों में प्रभावी कार्रवाई के लिए कलेक्टर 11 फरवरी से प्रत्येक पंचायत समिति का दाैरा करंेगे। पंचायतों में हर साल 200 कराेड़ से ज्यादा का घाेटाला, अंकेक्षण की टीम भी शामिल शीर्षक से प्रकाशित समाचार के बाद कलेक्टर ने जिला परिषद के ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ के अधिकारियों की पिछले दिनों बैठक ली। उनसे इन घोटालों के संबंध में विस्तृत चर्चा की ताे इस संबंध में भास्कर में प्रकाशित हर तथ्य की पुष्टि हुई। इसके बाद कलेक्टर नेहरा ने भविष्य में घोटालों की रोकथाम व अब तक हुए इन कराेड़ाें रुपयों के भ्रष्टाचार में लिप्त कार्मिकों के खिलाफ कार्यवाही का एक्शन प्लान तैयार किया है। कलेक्टर नेहरा ने बताया कि ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार के पीछे मुख्य कारण जनप्रतिनिधियों में अधिकारों की जानकारी का अभाव व सजगता की कमी है। इसके लिए वे 11 फरवरी से हर पंचायत समिति स्तर पर पहुंच सरपंचों की बैठक लेंगे। अधिकांश सरपंच पहली बार चुन कर अाए हैं। एेसे में उनकाे सरपंचों के अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्हें किन बातों का विशेष ध्यान रखना है। किन कार्याें पर विशेष निगाह रखनी है। इससे अवगत कराया जाएगा। जिससे कि भविष्य में किसी तरह की अनियमितता नहीं हाे। वहीं दूसरी अाेर कलेक्टर पंचायत समितियों में अब तक हुए भ्रष्टाचार से संबंधित रिकार्ड की भी जानकारी लेंगे। पंचायत समितियों में भ्रष्टाचार की कितनी शिकायतें िमली। कितनों में जांच हुई। कितनों के खिलाफ कार्रवाई हुई। कितनी जांच अभी पंेडिंग है। किन दाेषियाें के खिलाफ अब तक काेई कार्रवाई नहीं हाे सकी। इन सभी मामलों की समीक्षा की जाएगी। भास्कर ने पिछले दिनों इस संबंध में समाचार प्रकाशित कर बताया था कि लगभग हर ग्राम पंचायत में विकास व निर्माण कार्याें के लिए वित्तीय स्वीकृति, मूल्यांकन जांच, उपयोगिता प्रमाण-पत्र अादि कार्य बीडीअाे बड़ी चतुराई के साथ संविदा पर लगे जेटीए से करा रहे हैं। जेटीए काे बर्खास्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करे

More news

Search
×