Home News Business

शहर अनलॉक कलेक्ट्रेट लॉक

Banswara
शहर अनलॉक कलेक्ट्रेट लॉक
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा. अनलॉक 1 की घोषणा के साथ ही सभी सरकारी कार्यालय, व्यापारिक प्रतिष्ठान आदि खुल गए। जनजीवन सामान्य होने लगा है, लेकिन जिला कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार अभी भी बंद हैं। लॉकडाउन शुरू होते ही प्रशासन ने आमजन का कलेक्ट्रेट में आमजन का प्रवेश निषेध कर दिया था। साथ ही कलेक्ट्रेट के मेन गेट नंबर 1 के साथ ही नई आबादी की ओर स्थित गेट नंबर 2 भी बंद करा ताले लगवा दिए थे। कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों के आने - जाने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर का पिछला गेट खुला रखा था। अभी भी कलेक्ट्रेट में आने जाने के लिए वे इसी गेट का उपयोग कर रहे हैं। केंद्र व राज्य सरकार ने 1 जून लॉकडाउन हटा दिया।

शेयर करे

More news

Search
×