Home News Business

शहर में आज फिर छह घंटे तक बिजली कटौती

Banswara
शहर में आज फिर छह घंटे तक बिजली कटौती
@HelloBanswara - Banswara -

डिस्कॉम की अाेर से शहर में किए जा रहे मरम्मत कार्य के चलते कई इलाकों में सोमवार को 6 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। कनिष्ठ अभियंता अमित कुमार ने बताया कि शास्त्री नगर से संचालित फीडर, लिंक रोड फीडर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगा। जिसके चलते कॉलेज रोड, शारदा नगर, वाडिया कॉलोनी, अंबिका कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, नायक होटल के आसपास बिजली सप्लाई बंद रहेगी। वहीं ठीकरिया जीएसएस से संचालित खांदू कॉलोनी फीडर दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी। वहीं पालोदा, घाटोल, बागीदौरा, कुशलगढ़, चौरड़ी में दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

शेयर करे

More news

Search
×