Home News Business

छोटीसादड़ी नगर पालिका चुनाव 2021 : कांग्रेस ने 14 वार्डो में जीत हासिल की, 11 वार्डो में जीती बीजेपी

छोटीसादड़ी
छोटीसादड़ी नगर पालिका चुनाव 2021 :  कांग्रेस ने 14 वार्डो में जीत हासिल की, 11 वार्डो में जीती बीजेपी
@HelloBanswara - छोटीसादड़ी -

छोटीसादड़ी। नगर पालिका चुनाव में 10 वर्षो बाद कांग्रेस ने भाजपा से नगर की सत्ता छीन ली है। कांग्रेस ने नगर सरकार की बाजी मारकर 14 वार्डो में जीत हासिल की है। वही, भाजपा को 11 वार्डो में जीत मिली है। अब नगर पालिका अध्यक्ष का ताज कौन पहननेगा ये तो 7 फरवरी को ही पता चल पाएगा। वही, नगर पालिका चुनाव में 25 वार्ड में 4 वार्ड पहले ही कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद  नगर पालिका चुनाव में 21 वार्डो के लिए हुए चुनाव के परिणामो की गणना रविवार सुबह 9 बजे शुरू हुई। जिसमें 21 वार्डों में से कांग्रेस प्रत्याशियों ने 10 वार्डों में जीत दर्ज की। वही, भाजपा प्रत्याशियों ने 11 वार्डों में जीत दर्ज की। लेकिन पूर्व में ही चार कांग्रेस प्रत्याशियों के निर्विरोध निर्वाचित होने से कांग्रेस के खाते में कुल 14 वार्ड प्राप्त हुए।

शेयर करे

More news

Search
×