Home News Business

विधायक रमीला खड़िया के बेटे रोहित पर 12 घंटे मे केस, ‎ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया फायरिंग का वीडियो‎

Banswara
विधायक रमीला खड़िया के बेटे रोहित पर 12 घंटे मे केस, ‎ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया फायरिंग का वीडियो‎
@HelloBanswara - Banswara -

‎कुशलगढ़ विधायक रमीला खड़िया का बेटा‎ रोहित खड़िया गुरुवार को अपने वीडियो को‎ लेकर काफी चर्चा में रहा। रोहित ने अपने 2‎ साथियों के साथ किसी समारोह में हर्ष‎ फायरिंग का 15 सेकेंड का एक वीडियो‎ सोशल मीडिया पर अपलोड किया। खास‎ बात यह थी कि इससे कुछ घंटे पहले ही‎ रोहित अपनी विधायक मां रमीला खड़िया के‎ साथ गांधी दर्शन शिविर में शामिल हुआ था,‎ जिसमें लोगों को शांति और अहिंसा को‎ लेकर विधायक रमीला ने भी विचार रखे थे।‎ रोहित हाल ही में यूथ कांग्रेस के जिला‎ उपाध्यक्ष बना है। एक कार्यक्रम में अपने दो‎ साथियों के साथ खड़िया ने नाचते हुए‎ जमकर फायरिंग की। यह वीडियो‎ खुद रोहित खड़िया ने अपने साेशल मीडिया‎ प्लेटफार्म पर शेयर किया है। यह वीडियो‎ कहां का है और कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हाे पाई है, लेकिन यह जानकारी में‎ आया है कि किसी ग्रामीण इलाके में एक‎ कार्यक्रम का है, जिसमें स्थानीय भाषा में‎ गाना भी चल रहा है। गनीमत रही कि हर्ष‎ फायरिंग के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय‎ घटना नहीं घटी।‎ पुलिस ने इस संबंध में शुक्रवार को केस दर्ज किया है।

रोहित खड़िया (फाइल फोटो)।
रोहित खड़िया (फाइल फोटो)।

टेंट के बाहर विधायक पुत्र रोहित खड़िया के साथ तीन अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। पहले रोहित खड़िया फायरिंग करता है उसके बाद दूसरा व्यक्ति फिर तीसरा व्यक्ति। उसके बाद एक साथ तीनों लोग हवा में फायरिंग करते हैं जिससे आसपास धुआं धुआं ही नजर आ रहा है। खड़िया एक हाथ से शान के साथ टोपीदार बंदूक को लहराता नजर आ रहा है।

ये हैं नियम: हर्ष फायरिंग पर 5 साल तक की सजा व एक लाख का जुर्माना, किसी की मौत पर 14 साल की सजा

हर्ष फायरिंग के मामलों में गैर लाइसेंसी हथियार से फायरिंग करने वालों पर आर्म्स एक्स की धारा 25 1-b (a) लगाई जाती है। इसमें 2 साल से 5 साल तक की सजा होती है। एक लाख तक का फाइन हो सकता है। लाइसेंसी हथियार से फायरिंग के मामलों में दोषियों के लिए 6 महीने की सजा और 2 हजार तक का जुर्माने का प्रावधान है। पुलिस की जांच में लाइसेंसी हथियार का गलत इस्तेमाल सामने आने पर लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। अगर इन मामलों में किसी को गोली लग जाती है और उसकी मौत हो जाती है तो 14 साल तक जेल में रहना पड़ सकता है।

अपनी मां विधायक रमीला खड़िया के साथ रोहित।
अपनी मां विधायक रमीला खड़िया के साथ रोहित।

अगर गलत हो तो माफी मांगता हूं

रोहित खड़िया ने कहा, मेरी बंदूक नहीं थी, किसी कार्यक्रम में ही था। लाइसेंस के बारे में मुझे जानकारी नहीं है। अगर गलती हो गई तो मैं माफी मांगता हूं। - रोहित खड़िया उपाध्यक्ष जिला यूथ कांग्रेस (विधायक का पुत्र)

मेरी जानकारी में नहीं

रमीला ने कहा, रोहित के बंदूक चलाने की बात मेरी जानकारी में नहीं है - रमीला खड़िया विधायक कुशलगढ़

जांच के बाद एक्शन लेंगे

यह वीडियो देख कर पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है। संबंधित थाना एसएचओ को जांच सौंपी गई है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई कि जाएगी। - अभिजीत सिंह, एसपी

शेयर करे

More news

Search
×