Home News Business

94.24 क्विंटल गेहूं का गबन राशन डीलर के खिलाफ केस

Banswara
94.24 क्विंटल गेहूं का गबन राशन डीलर के खिलाफ केस
@HelloBanswara - Banswara -

    सज्जनगढ़| सज्जगनढ़ पंचायत समिति के ग्राम पंचायत सातसेरा भाग प्रथम के राशन डीलर कीडिया के खिलाफ रसद विभाग ने सज्जनगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। सन 2020 में उपभोक्ताओं ने डीलर कीडिया के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी, जिसमें बताया था कि उपभोक्ताओं को गेहूं का वितरण नहीं किया जा रहा है। इसके बाद रसद विभाग की जांच टीम का गठन किया गया। जिसमें तात्कालिक फूड इंस्पेक्टर सोहन सिंह चौहान ने जांच की थी। जांच रिपोर्ट अनुसार राशन डीलर कीडिया ने 94.24 क्विटंल गेहूं का गबन कर दिया है। जो उपभोक्ताओं को वितरण किया जाना था। वह राशन डीलर ने खुद उठा लिया। उपभोक्ताओं ने बताया कि जब भी राशन डीलर के यहां जाते तो केवल पोस मशीन से पर्ची निकाल देता, लेकिन गेहूं बाद में ले जाने के लिए बोलता।

    शेयर करे

    More news

    Search
    ×