Home News Business

टायर फटने से मयूर मिल के श्रमिकों से भरी बस पलटी, 26 घायल, 5 गंभीर

Banswara
टायर फटने से मयूर मिल के श्रमिकों से भरी बस पलटी, 26 घायल, 5 गंभीर
@HelloBanswara - Banswara -
बांसवाड़ा-उदयपुर हाइवे पर बुधवार सवेरे सुंदनी गांव के पास एक निजी मिल के 35 कर्मचारियों से भरी बस टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। बस 4 बार पलट कर गहरी खाई में खजूर के पेड़ से टकरा कर अटक गई। बस में सवार करीब 35 लोगों की जान बच गई। हादसे में 26 कर्मचारियों को चोंटें आई, जिन्हें एमजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इनमें से 5 लोगों को उदयपुर रैफर किया है। 9 कर्मचारी सुरक्षित रहे। कुल 32 सीटर बस में करीब 35 सवारियां थीं।

इधर, हादसे की सूचना पर कलेक्टर प्रकाशचंद्र शर्मा, एसपी राजेश कुमार मीना, एडीएम ओपी बुनकर व अन्य अधिकारी एमजी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 7 बजे लोधा स्थित एक निजी मिल के कर्मचारियों से भरी बस गनोड़ा तक जाने के लिए निकली। यहां तालाब के मोड़ पर मिनी बस का टायर फट गया। इससे अनियंत्रित मिनी बस पलटी खा गई। हादसे में किसी को गंभीर चोंट नहीं लगी है। हाइवे पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। जिसे बाद में पुलिस कर्मियों ने खुलवाया।

शेयर करे

More news

Search
×