Home News Business

सर्राफा प्रतिष्ठान सुबह 9 से शाम 6 बजे तक ही खुलेंगे

Banswara
सर्राफा प्रतिष्ठान सुबह 9 से शाम 6 बजे तक ही खुलेंगे
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा| शहर में सर्राफा से जुड़े प्रतिष्ठान अब रोज सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। सर्राफा एसोसिएशन बांसवाड़ा के अध्यक्ष अनुज सर्राफ ने बताया कि कोविड-19 को देखते हुए यह निर्णय लिया है। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सनत जैन ने बताया कि यह निर्णय संघ के संरक्षक और सभी सदस्यों की सहमति से लिया गया है। इससे जो प्रतिष्ठान के कर्मचारी समय पर आते हैं वे समय पर अपने घर पहुंच जाएंगे। क्योंकि रात को शहर से गांवों मंे जाने से मारपीट और लूट की आशंका रहती है। सचिव मयंक जैन ने बताया कि संघ द्वारा दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को मास्क दिए जाएंगे।

शेयर करे

More news

Search
×