Home News Business

रुपए के लेनदेन को लेकर दो दोस्तों ने भाजपा कार्यकर्ता को चाकू मारा, भर्ती

Banswara
रुपए के लेनदेन को लेकर दो दोस्तों ने भाजपा कार्यकर्ता को चाकू मारा, भर्ती
@HelloBanswara - Banswara -

बांसवाड़ा| शहर के ऋषिकुंज क्षेत्र में मंगलवार शाम 7 बजे युक्‍कों में रुपए की लेनदेन को लेकर सका हो ग्ई। वारदात में दो दोस्तों ने अपने ही दोस्त भाजपा कार्यकर्ता अनिल गहलोत पर चाकू से वार कर दिया। अनिल के सिर, कान और पीठ पर गंभीर चोट आई है। शोर सुनकर कहां से गुजर रहे वाहन रुक गए, जिसे देखकर आरोपी युक्‍क वहां से भाग गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। 39 वर्षीय अनिल गहलोत को घायल अवस्था में एमजी अस्पताल में लाया गया। कह कालिका माता क्षेत्र का रहने वाला है। कोतवाली थानाधिकारी विक्रम सिंह ने अनिल के परिजनों को सूचना दी। अनिल ने कुणाल और कपिल पर आरोप लगाया है कि उन्हें किसी काम के बहाने से बुलाया और उसके बाद चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार एक युक्क बात कर रहा था, तभी पीछे से दूसरे युजक ने चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार अनिल ने आरोपी युवकों से कुछ रुपए उधार लिए थे, जिसे लौटाने को बात को लेकर झगड़ा हुआ।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×