Home News Business

भारतीय किसान संघ बांसवाड़ा तहसील की बैठक: बीमा क्लेम राशि नहीं देने पर किसानों ने जताया आक्रोश

Banswara
भारतीय किसान संघ बांसवाड़ा तहसील की बैठक: बीमा क्लेम राशि नहीं देने पर किसानों ने जताया आक्रोश
@HelloBanswara - Banswara -
भारतीय किसान संघ बांसवाड़ा तहसील की बैठक पाडीकला के रामेश्वर मंदिर परिसर में उमाकांत जोशी, मानसिंह पटेल, रणछोड़ बारोट के सान्निध्य में हुई। इसमें किसानों को खरीफ फसल बीमा क्लेम की राशि अब तक नहीं देने पर आक्रोश जताया। तहसील प्रभारी उमाकांत जोशी ने 16 से 18 मई तक जयपुर धरने और 18 जून को उदयपुर में होने वाली हल्लाबोल रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहंंचने का आह्वान किया।

खरीफ फसल 2022 सोयाबीन की बीमा क्लेम राशि सालिया, पाड़ी कला, सागड़ौद, सुरवानिया समेत कई गांवों में किसानों के खाते में जमा नहीं होने पर 5 मई के बाद बड़ा आंदोलन करने की रूपरेखा बनाई। इस दौरान रणछोड़ मुखिया, लालसिंह, नाथजी राठौड़, रूपसिंह पटेल, गौतम, धूलजी, केशव पंड्या, बापू ताबियार समेत कई किसान मौजूद रहे।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×