Home News Business

10वीं के रिजल्ट में 15वें स्थान पर बांसवाड़ा: पहली बार 82.97%, पहली बार बेटिंयाें ने बाजी मारी

Banswara
10वीं के रिजल्ट में 15वें स्थान पर बांसवाड़ा: पहली बार 82.97%, पहली बार बेटिंयाें ने बाजी मारी
@HelloBanswara - Banswara -

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सेकेंडरी, प्रवेशिका और सेकेंडरी (व्यवसायिक) परीक्षा का परिणाम दोपहर तीन बजे शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने जयपुर से जारी किया। परिणाम सूची में बांसवाड़ा प्रदेश के 15वें स्थान पर रहा। इस साल बांसवाड़ा का पासिंग पर्सेंटेज 82.97 रहा। इस हिसाब से 22843 स्टूडेंट पास हुए। इस साल परीक्षा के नाम पर 27 हजार 531 बच्चे परीक्षा में बैठे थे। इनमें 14062 लड़के और 13469 लड़कियां शामिल हुई थीं। वर्ष 2022 के परीक्षा परिणामों में बांसवाड़ा के लिए एक अलग ही उपलब्धि रही है। यहां पहली बार 10वीं RPSE बोर्ड एक्जाम में लड़कों की अपेक्षा लड़कियां आगे रही हैं। लड़कियों का परीक्षा परिणाम 83.41 % रहा है, जबकि लड़कों का प्रतिशत 82.55 रहा है।
रिजल्ट जयपुर के शिक्षा संकुल के कान्फ्रेंस हॉल में शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला ने जारी किया। इस दौरान एडमिनिस्ट्रेटर एल.एन. मंत्री, सचिव मेघना चौधरी आदि मौजूद रहे।
गत साल कोरोना की वजह से साल 2021 में एग्जाम नहीं कराए गए और तय फार्मूला पे रिजल्ट जारी किए गए थे। तब बोर्ड का पूरे प्रदेश का रिजल्ट 99. 56 प्रतिशत रहा था। यह बोर्ड सबसे ज्यादा था। रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। गौरतलब है कि राजस्थान बोर्ड की ओर से 12वीं आट्‌र्स, साइंस व कॉमर्स संकाय का रिजल्ट्स पहले ही घोषित किए जा चुके हैं।


पिछले सालों में जिले की ऐसी स्थिति

क्रम संख्यापरीक्षा का वर्षपरीक्षा परिणाम (प्रतिशत में)
01201875.43
02201975.46
03202079.35
04202199.77 (कोरोना काल का रिजल्ट)
05202282.97
(फोटो में फर्स्ट) होराइजन स्कूल की हार्दी लालावत ने 89.33 प्रतिशत अंक बनाए। (फोटो में दूसरे) इसी स्कूल के आदित्य राज सोनी ने 92 प्रतिशत अंक बनाए।
(फोटो में फर्स्ट) होराइजन स्कूल की हार्दी लालावत ने 89.33 प्रतिशत अंक बनाए। (फोटो में दूसरे) इसी स्कूल के आदित्य राज सोनी ने 92 प्रतिशत अंक बनाए।
(फोटो में फर्स्ट ) होराइजन स्कूल की अधि पारसोलिया ने 92.67 प्रतिशत अंक बनाए। (फोटो में दूसरे) इसी स्कूल के ईश वगेरिया ने 91 प्रतिशत अंक बनाए।
(फोटो में फर्स्ट ) होराइजन स्कूल की अधि पारसोलिया ने 92.67 प्रतिशत अंक बनाए। (फोटो में दूसरे) इसी स्कूल के ईश वगेरिया ने 91 प्रतिशत अंक बनाए।
(फोटो में फर्स्ट ) घाटोल के ध्रुमित गांधी ने 91.17 प्रतिशत अंक बनाए। (फोटो में दूसरे) यूनिवर्सल सीनियर सेकंडरी स्कूल की तनीषा पटेल ने 92.83 प्रतिशत अंक बनाए।
(फोटो में फर्स्ट ) घाटोल के ध्रुमित गांधी ने 91.17 प्रतिशत अंक बनाए। (फोटो में दूसरे) यूनिवर्सल सीनियर सेकंडरी स्कूल की तनीषा पटेल ने 92.83 प्रतिशत अंक बनाए।
(फोटो में फर्स्ट) सरस्वती स्कूल के वर्तुल प्रताप सिंह ने 95.83 प्रतिशत अंक बनाए। (फोटो में दूसरे) बागीदौरा के हीत रावल ने 92.67 प्रतिशत अंक बनाए।
(फोटो में फर्स्ट) सरस्वती स्कूल के वर्तुल प्रताप सिंह ने 95.83 प्रतिशत अंक बनाए। (फोटो में दूसरे) बागीदौरा के हीत रावल ने 92.67 प्रतिशत अंक बनाए।
(फोटो में फर्स्ट) सरस्वती स्कूल के विकास कुमार मीणा ने 91.17 प्रतिशत अंक बनाए। (फोटो में दूसरे) रूपजी का खेड़ा, खमेरा के आदित्य कुमार ने 92.33 प्रतिशत अंक बनाए।
(फोटो में फर्स्ट) सरस्वती स्कूल के विकास कुमार मीणा ने 91.17 प्रतिशत अंक बनाए। (फोटो में दूसरे) रूपजी का खेड़ा, खमेरा के आदित्य कुमार ने 92.33 प्रतिशत अंक बनाए।
(फोटो में फर्स्ट) बड़ोदिया के रहने वाले समर जैन ने 86.20 प्रतिशत अंक बनाए। (फोटो में दूसरे) विवेकानंद अकादमी की आंचल पाटीदार ने 90.33 प्रतिशत अंक बनाए।
(फोटो में फर्स्ट) बड़ोदिया के रहने वाले समर जैन ने 86.20 प्रतिशत अंक बनाए। (फोटो में दूसरे) विवेकानंद अकादमी की आंचल पाटीदार ने 90.33 प्रतिशत अंक बनाए।

कंटेंट : किशोर बुनकर (घाटोल)

शेयर करे

More news

Search
×