Home News Business

विश्व में सर्वाधिक ऊंचाई पर उड़ान भरने वाला आकर्षक पक्षियों का माही बैकवाटर में राजहंसों का डेरा

विश्व में सर्वाधिक ऊंचाई पर उड़ान भरने वाला आकर्षक पक्षियों का माही बैकवाटर में राजहंसों का डेरा
@HelloBanswara - -

माही बैकवाटर में राजहंसों का डेरा

विश्व में सर्वाधिक ऊंचाई पर उड़ान भरने वाला आकर्षक पक्षी है बार हेडेड गूज़

 बांसवाड़ा,19 जनवरी/सिटी ऑफ हण्ड्रेड आईलेण्ड्स बांसवाड़ा जिला इन दिनों प्रवासी परिंदों के कलरव से गूंजायमान है। जिले में माहीडेम के बैकवाटर क्षेत्र, घाटोल के हेरोडेम, सुरवानिया डेम सहित जिलेभर के चार सौ से अधिक तालाबों में स्थानीय और प्रवासी परिंदों की जलक्रीड़ाएं देखी जा सकती है। इधर, माहीडेम के बैकवाटर क्षेत्र में इन दिनों बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी बार हेडेड गूज़ डेरा डाले हुए हैं।

यह हिमालय पार से उड़कर बगैर रुके 8 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ों के ऊपर से गुजरते हुए भारत में आते हैं। यह पक्षी 29 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरता है। इसकी गर्दन और चाल बेहद आकर्षक होती है। यह पक्षी समूह में वी आकृति में उड़ान भरते हैं। पक्षी एक बार में लगातार आठ घंटे बिना रुके उड़ सकते हैं।

वागड़ नेचर क्लब के पक्षीप्रेमी कमलेश शर्मा बताया कि सफेद रंग का बहुत ही सुंदर पक्षी बार हेडेड गूज को राजहंस, सवन अथवा बिरवा के नाम से जाना जाता है। इसके सिर पर काले रंग की धारियां (बार) होती है इसलिए इसे बार हेडेड गूज कहा जाता है। यह प्रवासी पक्षी है और अंचल के जलाशयों में हिमालय पार, लद्दाख एवं तिब्बत से शीतकाल बिताने के लिए आता है। इसके खून के हीमोग्लोबिन में एक विशेष एमीनो एसिड होने के कारण काफी ठंडे स्थानों पर रहने के लिए इनका शरीर उपयुक्त है। बार हेडेड गूज दुनिया में सर्वाधिक ऊॅंचाई पर उड़ने वाले पक्षियों में से एक है।  इसकी गर्दन और चाल बेहद आकर्षक होती है और यह पक्षी समूह में वी आकृति में उड़ान भरते हैं। सबसे आश्चर्यजनक तथ्य यह भी है कि यह पक्षी एक बार में लगातार आठ घंटे बिना रुके उड़ सकते हैं। 

शेयर करे

More news

Search
×