Home News Business

एएसआई ससुर ने बहू से मांगे 2 लाख, बहू ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का केस

Banswara
एएसआई ससुर ने बहू से मांगे 2 लाख, बहू ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का केस
@HelloBanswara - Banswara -

एक एएसआई के खिलाफ दहेज के लिए अपनी ही बहू काे प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। बहू की शिकायत पर लोहारिया पुलिस ने एएसआई ससुर, पति समेत ससुराल के 8 जनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता महिला अखेपानजी का गड़ा निवासी डिंपल प्रजापत ने यह केस दर्ज कराया है।

डिंपल फिलहाल अपने पीहर रह रही है। शिकायत में बताया कि 6 फरवरी, 2017 को खमेरा निवासी भरत प्रजापत से विवाह हुआ। शुरुआत में उससे अच्छा बर्ताव किया गया लेकिन कुछ समय बाद उससे दहेज की मांग की जाने लगी। इसके लिए उससे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। बीते साल 14 सितंबर को उसे पीहर से 2 लाख रुपए लाने और शहर में एक प्लाट दिलवाने का दबाव बनाया। दहेज के लिए इतना मानसिक रूप से प्रताड़ित किया कि डिंपल बेहोश हो गई। इतना ही नहीं, उसे कोई अस्पताल नहीं ले गया। बाद में उसे घर से निकाल दिया।

30 जनवरी को डिंपल ने पुत्र जन्मा। जिस पर बेटी का घर नहीं टूटे इस मंशा के साथ डिंपल को लेकर परिजन ससुराल आए। लेकिन, वहां पर भी बदसलूकी कर मारपीट की। शिकायत में बताया कि ससुर धुलजी एएसआई है। डिंपल की शिकायत पर लोहारिया पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करे

More news

Search
×