Home News Business

विश्व शांति की कामना के साथ अष्टान्हिका पर्व सम्पन्न

Banswara
विश्व शांति की कामना के साथ अष्टान्हिका पर्व सम्पन्न
@HelloBanswara - Banswara -

स्थानीय पार्श्वनाथ जिनालय ड्डूका में 04 नवंबर से जारी धार्मिक आध्यात्मिक अष्टान्हिका पर्व बीते कल कार्तिक पूर्णिमा पर विश्व शांति की कामना के साथ सम्पन्न हुए।

आठ दिनों तक प्रतिदिन गर्भ गृह में विराजित मूलनायक पार्श्वनाथ एवं गणधर कुटी के पार्श्व प्रभु का भक्तों ने जलाभिषेक राजेन्द्र कोठिया एवं मनोज शाह के आचार्यत्व में मंत्रोच्चार के साथ किया। प्रतिदिन देव शास्त्र गुरु, पंच मेरु, पर्व अठाई पूजा, नंदीश्वर दीप पूजा, चौबीस तीर्थंकर पूजा भक्ति भाव से पढ़ी गई। प्रतिदिन सांय भक्तामर स्त्रोत पाठ आयोजन का अहम हिस्सा रहा। आयोजन में जैन समाज, जैन युवा समिति, प्रभावना महिला मंडल एवं युवाओं का विशेष योगदान रहा। आयोजन में समाज अध्यक्ष राकेश शाह, समिति अध्यक्ष वस्तुपाल शाह, सचिव अंकित शाह, फेडरेशन ऑफ हुमड़ जैन समाज के राजस्थान प्रोविंस चेयरमैन अजीत कोठिया, भरत जैन, राजेश शाह, अनिल कोठिया, दिनेश शाह, रितेश शाह, मुकेश शाह, धनपाल सेठ, धनपाल शाह, केशवलाल शाह, रमणलाल शाह, महेंद्र शाह, सुरजमल शाह,हितेश शाह, अशोक एम शाह, कांतिलाल केशवजी, जय कुमार शाह सहित कई भक्तों ने नियमित हिस्सा लेकर इसे यादगार बनाया।

शेयर करे

More news

Search
×