Home News Business

महिलाओं से 6.86 लाख की धाेखाधड़ी का आराेपी हिस्ट्रीशीटर अक्षत गिरफ्तार

Banswara
महिलाओं से 6.86 लाख की धाेखाधड़ी का आराेपी हिस्ट्रीशीटर अक्षत गिरफ्तार
@HelloBanswara - Banswara -

समूह लाेन दिलाने का दिया था झांसा, एक महिला का माेबाइल और स्कूटी तक ऐंठ ली

 

समूह लाेन दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से 6.86 लाख रुपए ऐंठ के प्रकरण में शहर पुलिस ने आराेपी बाहुबली काॅलाेनी निवासी अक्षत काेठारी काे गिरफ्तार किया है। काेतवाल माेतीराम सारण ने बताया कि अक्षत काेतवाली का हिस्ट्रीशीटर है। 27 नवंबर काे मुस्लिम काॅलाेनी निवासी संप्रदा मीणा ने शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें आराेप लगाया था कि अक्षत ने उसे और उसकी महिला मित्राें काे समूह लाेन और बैंक ऑफ बड़ाैदा की आइडी बनाने का झांसा देकर 6.86 लाख रुपए ठग लिए। इतना ही नहीं आराेपी ने उनके काेराे स्टांप भी ले लिए। प्रार्थिया काे लाेन पास हाेने का झांसा देकर मैनेजर और एक लाख रुपए की बात कहकर झांसे में लिया। प्रार्थिया ने ओर रुपए नहीं हाेने की बात कही ताे अक्षत ने उसकी एक्टिवा और माेबाइल गिरवी रखवा दिए। जिसे भी बाद में नहीं लाैटाया। जिस पर अक्षत काे गिरफ्तार कर काेर्ट में पेश किया। जहां से उसकी पुलिस रिमांड ली गई है। आरेापी अक्षत से पूछताछ जारी है।

माेबाइल पहले ही पुलिस ने कर लिया जब्त : पूछताछ में अक्षत ने बताया कि प्रार्थिया का माेबाइल पहले ही पुलिस उससे जब्त कर चुकी है। अक्षत ने बताया कि एक महापुरुष पर टिप्पणी करने पर आराेपी उस ग्रुप का एडमिन हाेने से पुलिस उसे पूर्व में ही जब्त कर चुकी है। वहीं प्रार्थिया की स्कूटी और ठगे गए रुपयाें के बारे में पूछताछ की जा रही है।

शेयर करे

More news

Search
×