Home News Business

झोलाछाप को तीन बार पाबंद करने पर भी नहीं माना, गिरफ्तार

Banswara
झोलाछाप को तीन बार पाबंद करने पर भी नहीं माना, गिरफ्तार
@HelloBanswara - Banswara -

चिकित्सा विभाग और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर खोड़न से झोलाछाप को गिरफ्तार कर अवैध रूप से संचालित क्लिनिक को सील किया। जानकारी के अनुसार चिकित्सा विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए खोड़न में अवैध रूप से क्लिनिक चला रहे झोलाछाप अमित बिस्वास को गिरफ्तार कर क्लिनिक को सील किया।
टीम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपिका रोत, घाटोल वृत्ताधिकारी कमल कुमार, लोहारिया थाना सीआई हनुवंत सिंह शामिल थे। थाना पुलिस के अनुसार उक्त झोलाछाप के यहां पिछले तीन माह में तीन बार दबिश देकर क्लिनिक को सील कर झोलाछाप अमित बिस्वास को पाबंद किया, इसके बावजूद वह क्लिनिक फिर से खोलकर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है।

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×