Home News Business

भाजपा काे 100 लाेगाें की स्वीकृति पहुंचे एक हजार से ज्यादा,हालांकि भाजपा की रैली में भीड़ देखकर लोगों ने भी प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए थे

Banswara
भाजपा काे 100 लाेगाें की स्वीकृति पहुंचे एक हजार से ज्यादा,हालांकि भाजपा की रैली में भीड़ देखकर लोगों ने भी प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए थे
@HelloBanswara - Banswara -

जिला प्रशासन हाे या पुलिस प्रशासन काेराेना गाइडलाइन की पालना में हजारों आम लाेगाें के लाखाें रुपए के चालान बनाकर उच्चाधिकारियों के सामने अपनी छवि बना ली। लेकिन यह कार्रवाई केवल आम लाेगाें तक की सीमित रखी जा रही है। कानून नियम कायदे राजनेताओं और राजनीतिक पार्टियों के लिए नहीं है।

जी हां यह सही है, क्योंकि साेमवार काे प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा द्वारा निकाली गई विरोध रैली में 1 हजार से 1200 लाेग जुट गए। जबकि प्रशासन द्वारा 100 लाेगाें की परमिशन ही दी गई थी। इससे भी चौकाने वाली बात ताे यह है कि रैली के दाैरान रास्ते में प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस प्रशासन जुटा हुआ था, लेकिनइसके बाद भी उन्होंने काेई कार्रवाई नहीं की। प्रशासन की इस लापरवाही के बारे में पूछने पर कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने बताया कि स्वीकृति तहसीलदार से जारी हुई थी अाैर 100 लाेगाें की ही स्वीकृति थी।

1000-1200 तक लाेगाें की भीड़ ताे कहीं दिखी नहीं, आप ही बता रहे हाे। ऐसा है ताे मैं एसपी साहब से पूरा मामला दिखवाता हूं। हालांकि भाजपा की रैली में भीड़ देखकर लोगों ने भी प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाए थे।तहसीलदार बाेले- 100 से 120 लाेग ही हाेंगे : परमिशन जारी करने वाले तहसीलदार बृजेश गुप्ता ताे भाजपा की भीड़ काे मानने काे तैयार नहीं है।

जिनका मानना है कि 100 से 120 लाेग ही हाेंगे। मैताे रैली के बाद ही अाया था, 1000 लाेग ताे नहीं थे। अगर फिर भी एेसा हैं ताे निश्चित ही देखकर उनके खिलाफ एफआईआर की जाएगी। रैली देखने वाले जुट गए होंेगे : बांसवाड़ा के भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सिंह राव का कहना है कि रैली में 100 लाेग ही थे, बाकी ताे शहर में 1 लाख तक की आबादी है, रैली देखने वाले लाेग जुट गए हाेंगे।

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×