Home News Business

आरोग्य सिद्धि दिवस कार्यक्रम हेतु प्रभारियों की नियुक्ति

Banswara
आरोग्य सिद्धि दिवस कार्यक्रम हेतु प्रभारियों की नियुक्ति
@HelloBanswara - Banswara -

वैश्विक महामारी कोरोना के कारण लोक डाउन को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष विप्र फाउंडेशन द्वारा भगवान परशुराम जंयती पर राष्ट्ररक्षा व सर्वमंगल की कामना के संकल्प के साथ पूरे वर्ष  देश मे आरोग्य सिद्धि दिवस मनाया जाएगा जिसका उद्घोष राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील ओझा के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष योगेश जी जोशी द्वरा माँ त्रिपुर सुंदरी की पावन धरा से किया जा चुका है

जिला प्रवक्ता नीरज पाठक ने बताया कि जिले भर में फाउंडेशन के 2000 से भी अधिक पदाधिकारी/सदस्यो तथा प्रतिनिधियों द्वारा इसी क्रम में 21 लाख मंत्रो का जाप किया जाएगा आज इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से सफल बनाने के लिए बांसवाडा जिले में 1 नगरपरिषद तथा 2 नगरपालिका क्षेत्रो के साथ ही 35 से ज्यादा गावो में प्रभारियों की नियुक्ति की गई साथ ही उन्हें कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देकर कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन की बात बताई गई |

जिलाध्यक्ष जोशी ने बताया कि इस कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन द्वारा समस्त सनातनी समाज से आवाह्न किया गया है कि वो भी इस वैश्विक महामारी के समय मे जनकल्याण ओर राष्ट्ररक्षार्थ प्रत्येक व्यक्ति अपने अपने घरों में 25 अप्रेल परशुराम जयंती से लेकर 28 अप्रेल शंकराचार्य जयंती तक सुबह शाम 1-1 माला दुर्गाशप्तशती के बताए मंत्र का जाप करे |

कुशलगढ उपखंड पर युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष हेमंत पंड्या, महिलाओ के संयोजन की ज़िम्मेदारी जिलाध्यक्ष कीर्ति आचार्य, बड़ोदिया के लिए विकास भट्ट, आजना यश उपाध्याय, कुशलकोट पीयूष पण्ड्या, गनोड़ा रुदेश्वर पण्ड्या, गांगड़तलाई कृष्णा परीक, बोदला अनिल मेहता , लीमथान, विनोद व्यास, प्रदीप उपाध्याय अरथूना, ठिकरिया विनोद ठाकुर, तलवाड़ा दिनेश त्रिवेदी, सियापुर रितिक व्यास, सुरवानिया हरीश चंद्र पुरोहित, सूवाला वीना जोशी, कुपडा सुलोचना जोशी, परतापुर रमेश आचार्य, सतीश राज त्रिवेदी दशहरा गामडी, जितेन्द्र पण्डया चिडियावासा, प्रदीप उपाध्याय, रामचन्द्र शर्मा  सल्लोपाट, रोहित पंड्या मोटिबस्सी, धवल पुरोहित पोरडा को प्रभारी नियुक्त किया गया है |

शेयर करे

More news

Search
×