Home News Business

बांसवाड़ा मंडी में बेचे थे कश्मीर से ठगी कर लाए 14.50 लाख के सेब

Banswara
बांसवाड़ा मंडी में बेचे थे कश्मीर से ठगी कर लाए 14.50 लाख के सेब
@HelloBanswara - Banswara -

कश्मीर के व्यापारी शंका के आधार पर बांसवाड़ा पहुंचे, दाेनाें ठग अहमदाबाद के

 

कश्मीर (शाेपियां) के एक व्यापारी काे झांसा देकर दाे ट्राेले सेब चुराकर बांसवाड़ा की मंडी में बेचने का मामला सामने आया है। 14.50 लाख रुपए के सेब काे बिना बिल चुकाए दाेनाें शातिर वहां से चुरा ले गए। इतना ही नहीं, दाेनाें शातिर शाेपियां में जिस हाेटल में रुके थे, वहां पर भी सेब व्यापारी के नाम से 50 हजार रुपए उधारी में ले गए। आठ दिन तक तलाशने के बाद सेब व्यापारियाें काे पता चला कि उनके सेब बांसवाड़ा मंडी में बेचे गए हैं। जिस पर दाेनाें शुक्रवार काे बांसवाड़ा आए और पुलिस से मामले में कार्रवाई का आग्रह किया।

जम्मू-कश्मीर निवासी माेहम्मद मकबूल (मुबारक मीर) ने एसपी काे बताया कि अहमदाबाद के कुबेर नगर निवासी अमित चावला और सुमित चावला ने खुद काे फल व्यापारी बताते हुए 8 दिन पहले शाेपियां अाए। जहां सेब व्यापारी माेहम्मद मकबूल से संपर्क साधा। दाेनाें शातिर दो ट्राेले साथ लेकर आए थे।

दाेनाें ने 2100 पेटी सेब यानी करीब 14.50 लाख कीमत के सेब खरीदने की बात कही। पहली गाड़ी में 7 लाख के सेब भरते ही 4 लाख पेमेंट कर दिया। जिससे भराेसा बढ़ा ताे दूसरी गाड़ी भी भर दी, लेकिन अगले दिन दाेनाें ने बताया कि उनके पिताजी बीमार है इसलिए पेमेंट दाे दिन बाद देंगे।

तीसरे दिन जिस हाेटल में रुके थे वहां पर भी सेब व्यापारी के नाम से रुपयाें की तत्काल जरूरत बताकर 50 हजार कैश ले लिए और सेब से भरी दाेनाें गाड़ियां लेकर फरार हाे गए। अगले दिन जब हाेटल पर गए ताे सेब व्यापारी माेहम्मद मकबूल काे खुद के साथ हुई ठगी का पता चला। इस पर शिकायत दर्ज कराई।

21 पेटी सेब ही बचे, ट्राेला भी बाड़मेर से किराए पर लाए
स्थानीय पुलिस ने शाेपियां के जांच अधिकारी काे बुलाने के लिए कहा। जिससे की आगे की कार्रवाई की जा सके। दाेनाें पीड़ित व्यापारी पुलिस काे लेकर मंडी पहुंचे। जहां एक व्यापारी ने बताया कि उन्हें दाे जनाें ने सेब बेचे हैं, लेकिन व्यापारी ने चाेरी के सेब हाेने की किसी भी पूर्व जानकारी से साफ इनकार किया। व्यापारी के पास भी महज 21 पेटी सेब ही बचे हैं। हालांकि व्यापारी को कितने सेब बेचे ये अभी साफ नहीं है। जिस ट्रोले में सेब लाए हैं, वह बाड़मेर का है, जो किराए से लाए थे।

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×