Home News Business

बांसवाड़ा में औद्योगिक क्षेत्र बनेगा कुशलगढ़ में नई मंडी की घोषणा चार विधानसभाओं में घोषणा, घाटोल को इस बार भी बजट में निराशा

Banswara
बांसवाड़ा में औद्योगिक क्षेत्र बनेगा कुशलगढ़ में नई मंडी की घोषणा  चार विधानसभाओं में घोषणा, घाटोल को इस बार भी बजट में निराशा
@HelloBanswara - Banswara -

प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल का दूसरा बजट गुरुवार को पेश हुआ। जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बांसवाड़ा में रेल परियोजना, श्यामपुरा वन के विकास सहित कई बड़ी मांगों के पूरी करने की उम्मीद थी। लेकिन इस बजट में मुख्यमंत्री ने दोनों ही बड़ी मांगों का जिक्र तक नहीं किया। इस कारण जिले को सरकार के दूसरे बजट से भी निराशा ही मिली है। घाटोल विधानसभा को ताे इस बार भी बजट में कुछ नहीं मिला है। बांसवाड़ा शहर में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना, कुशलगढ़ में कृषि मंडी और 4 छात्रावासों को छोड़ दें तो एक भी बड़ी घोषणा बांसवाड़ा के लिए नहीं हुई है। बांसवाड़ा शहर के लिए टाउन होल खोलना प्रस्तावित है, लेकिन कब काम शुरू होगा, कितना बजट है इसका कोई उल्लेख मुख्यमंत्री ने नहीं किया है। बांसवाड़ा विधानसभा से विधायक और राज्य में टीएडी मंत्री अर्जुनसिंह बामनिया के होने के बाद भी कोई बड़ा प्रोजेक्ट जिले को नहीं दिला पाए हैं। निकाय चुनाव में कई राज्य सरकार से बजट लाकर शहर को सुंदर बनाने और कुछ बड़े प्रोजेक्ट को शुरू कराने का आश्वासन दिया, मुख्यमंत्री से घोषणा कराने में नाकाम रहे। श्यामपुरा वन को महात्मा गांधी नेचर पार्क के रूप में विकसित करने के 5.75 करोड़ प्रस्ताव तक भेजे जा चुके थे।

शेयर करे

More news

Search
×