Home News Business

दादी की मौत के बाद बेणेश्वर गए युवक और उसके दोस्त की डूबने से मौत, दोनों इकलौते थे

Banswara
दादी की मौत के बाद बेणेश्वर गए युवक और उसके दोस्त की डूबने से मौत, दोनों इकलौते थे
@HelloBanswara - Banswara -

तहसील क्षेत्र के मोटागांव के दो युवकों की शुक्रवार को माही नदी मंे डूबने से मौत हो गई। कलाल समाज के दोनों युवक रिश्तेदारों के साथ रणछोड़जी के पास माही नदी में दादी के सुतकारे कार्यक्रम में नहाने गए थे। मोटागांव निवासी पार्वतीदेवी पत्नी रामलाल कलाल का 15 अप्रैल को निधन हो गया था, जिसका सुतकारा शुक्रवार को था। परिवार के 7-8 लोग ही सुतकारे के लिए रणछोड़जी मंदिर के पीछे माही नदी के दूसरे किनारे वलाई जिला डूंगरपुर में नहाने गए थे। इसमें 19 वर्षीय प्रिंस उर्फ कल्पेश कलाल पुत्र धनपाल कलाल और 20 वर्षीय भाविक कलाल पुत्र गोपाल कलाल भी शामिल थे। प्रिंस और भाविक का मुंडन हो चुका था और दोनों नहाने के लिए नदी में उतरे तो गहरे पानी में चले जाने से डूब गए, जान बचाने के लिए दोनों चिल्लाए, लेकिन नदी किनारे खड़े लोगों में से किसी को भी तैरना नहीं आता था, इसलिए दोनों की जान नहीं बचा पाए। दोनों को साबला पीएचसी ले जाया गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई। इसके बाद निठाउवा थाना पुलिस पोस्टमार्टम के लिए दोनों के शव आसपुर ले गई। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
डूबने से पहले टिकटॉक पर बनाया था वीडियो : नदी में नहाने जाने से पहले टिकटॉक पर भाविक ने प्रिंस का वीडियो बनाया था। वीडियो बनाने के बाद दोनों नदी में नहाने उतरे। पहले प्रिंस गहरे पानी में डूबने लगा तो भाविक उसे बचाने के लिए गया।

सोशल डिस्टेंसिंग की पालना कर किया दोनों का अंतिम संस्कार
दाेनों के शव मोटागांव आते ही गांव में मातम छा गया। परिवार के लोग सदमे में आए गए। प्रिंस के पिता धनपाल कलाल कुवैत में हैं और भाविक के पिता को पैरालिसिस होने के कारण सुतकारे में भाविक गया था। परिवार मंे दोनों इकलौते पुत्र थे। दोनों के परिवारों में अब एक-एक बहन ही है। प्रिंस को मॉडलिंग का काफी शौक था। घटना के बाद मोटागांव पुलिस दोनों के घर पहुंची और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना कराते हुए अंतिम संस्कार कराया।

तैरना नहीं आता था, प्रिंस की जान बचाने गया भाविक भी डूबा
नदी के गहरे पानी में नहाने गए प्रिंस को डूबते देखकर भाविक बचाने गया, लेकिन उसे भी तैरना नहीं आता था, ऐसे में दोनों डूब गए। नदी के ऊपर वलाई गांव में जाने के लिए पुल बना हुआ है और पुल के एक तरफ प्रिंस तो दूसरी तरफ भाविक नहाने के लिए गए। पहले प्रिंस डूबने लगा तो भाविक दूसरी ओर से दौड़कर आया और उसे बचाने की कोशिश की लेकिन दोनों को तैरना नहीं आता था इसलिए दोनों डूब गए। इन दोनों के साथ आए लोगों को भी तैरना नहीं आता था और वह भी किनारे खड़े खड़े चिल्लाते रह गए। वहां से गुजर हरे कुछ युवकों ने नदी मंे जाकर दोनों को बाहर निकाला, प्रिंस के मुंह में झाग निकल गए थे, लेकिन भाविक की सांसें थोड़ी-थोड़ी चल रही थी।

शेयर करे

More news

Search
×