Home News Business

केंद्रीय विद्यालयों में भी एडमिशन में होगी देरी

Banswara
केंद्रीय विद्यालयों में भी एडमिशन में होगी देरी
@HelloBanswara - Banswara -

केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से कक्षा एक की एडमिशन लिस्ट को रिलीज करने का प्रोसेस टल गया है। पहली एडमिशन लिस्ट 23 अप्रैल को जारी की जानी थी। वहीं सैकंड लिस्ट 30 और थर्ड लिस्ट पांच मई को जारी होनी थी। अब पहली लिस्ट की रिलीज की तारीख ही टल जाने से असर सैकंड व थर्ड लिस्ट के रिलीज डेट पर पड़ना तय माना जा रहा है। इससे पहले एक से 19 अप्रैल तक एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस चला था। इसके समाप्त होने के बाद ही पहली लिस्ट जारी की जानी थी। यहां दाखिला प्राथमिकता व लॉटरी से दिया जाता है।

शेयर करे

More news

Search
×