Home News Business

मकर संक्रांति पर्व पर बिकने वाले चाइनीज मांझे को लेकर प्रशासन सख्त, धातु निर्मित धागे के थोक व खुदरा व्यापार पर पूर्ण प्रतिबंध

Banswara
मकर संक्रांति पर्व पर बिकने वाले चाइनीज मांझे को लेकर प्रशासन सख्त, धातु निर्मित धागे के थोक व खुदरा व्यापार पर पूर्ण प्रतिबंध
@HelloBanswara - Banswara -

    सुबह 6 से 8 बजे, शाम 5 से 7 बजे तक उड़ा सकेंगे पतंग

    आदेश की अवहेलना करने वालों पर होगी कार्रवाई, 15 जनवरी तक रहेगा लागू
    मकर संक्रांति पर्व पर बिकने वाले चाइनीज मांझे को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। जिसको लेकर धातु निर्मित मांझा या पतंग उड़ाने के लिए पक्का धागा, नायलोन, प्लास्टिक मांझा, चाइनीज मांझा सिंथेटिक/टोक्सीक मटेरियल के अलावा आयरन पाउडर, ग्लास पाउडर ने बने मांझे की बिक्री पर रोक लगाई है। जो बेचते हुए पाए जाने पर कलेक्टर अंकित कुमार सिंह ने कार्रवाई के आदेश जारी किया है। साथ ही कलेक्टर के आदेश के मुताबिक पक्षियों की विचरण गतिविधियां सुबह 6 बजे से 8 बजे एवं शाम 5 बजे से 7 बजे के मध्य होने से इस समय में पतंग उड़ाना पर भी प्रतिबंधित किया है। आदेश गुरुवार रात्रि से लागू हो गया हो जो आगामी 15 जनवरी-2022 की मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेगा। सभी नागरिकों को इस आदेश की पालना करने को कहा गया है। आदेश की अवहेलना या उल्लंघन किए जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत दण्डित किया जाएगा।

    FunFestival2024
    शेयर करे

    More news

    Search
    ×