Home News Business

एक्टिव केस 50 तक पहुंचे, 5 नए संक्रमित मिले, प्रदेश में 7वां स्थान

Banswara
एक्टिव केस 50 तक पहुंचे, 5 नए संक्रमित मिले, प्रदेश में 7वां स्थान
@HelloBanswara - Banswara -

जिले में काेराेना एक्टिव केस लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार काे जारी रिपोर्ट के मुताबिक जिले में काेराेना के एक्टिव केस 50 तक पहुंच चुके हैं। इस लिहाज से एक्टिव के बढ़ते मामलों में बांसवाड़ा प्रदेश में सातवें स्थान पर है। डूंगरपुर अाैर बांसवाड़ा में एक्टिव केस का अांकड़ा बराबर है। वहीं एमजी अस्पताल की काेराेना जांच लैब से शनिवार काे 52 लाेगाें की जारी जांच रिपोर्ट में 5 पॉजिटिव मिले हैं। जारी रिपोर्ट अनुसार नई आबादी से 80 वर्षीय वृद्धा, रातीतलाई से 59 वर्षीय महिला अाैर 52 वर्षीय अधेड़, चंदुजी का गढ़ा से 83 वर्षीय वृद्ध, परतापुर के गामड़ी नारायण से 30 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। गौरतलब है कि जिले में अब तक 2751 काेराेना संक्रमण के मामले सामने अा चुके हैं। हालांकि, इनमें से ज्यादातर ठीक भी हाे चुके हैं।

FunFestival2024
शेयर करे

More news

Search
×