Home News Business

222 सैंपल की जांच में एक महिला कोरोना पॉजिटिव

Banswara
222 सैंपल की जांच में एक महिला कोरोना पॉजिटिव
@HelloBanswara - Banswara -

जिले में दिनों-दिन संक्रमण की संख्या में गिरावट देखने को मिल रही है। इसके चलते हालत सामान्य हो रहे हैं। यह आम लोगों के लिए राहत की बात है। मंगलवार रात को जारी कोरोना जांच रिपोर्ट में एक मात्र कोरोना संक्रमित का केस सामने आया वो भी एक महिला सिविल लाइन की पॉजिटिव है। संक्रमित महिला जिला कलेक्टर के निजी सहायक की पत्नी है। बताया जा रहा है कि वो पिछले कुछ दिन से बीमार थी।

निजी सहायक भी बीमार चल रहा था, लेकिन दो दिन पहले उसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई और पत्नी की पेंडिंग आई थी। मंगलवार को कुल 222 सैंपल टेस्ट किए, जिसमें 183 निगेटिव और 34 की रिपोर्ट पेंडिंग और 3 के सैंपल फिर से लिए जाएंगे। जिले में अब कुल 1808 मरीज हो चुके हैं।

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×