Home News Business

नाबालिग के साथ ज्यादती में साथ देने वाली महिला को भेजा जेल, एक नाबालिग आरोपी डिटेन

Banswara
नाबालिग के साथ ज्यादती में साथ देने वाली महिला को भेजा जेल, एक नाबालिग आरोपी डिटेन
@HelloBanswara - Banswara -

थाना क्षेत्र में 4 माह पहले दानपुर क्षेत्र में नाबालिगा के साथ हुई ज्यादती के मामले में दानपुर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक आरोपी महिला को जेल भेजा गया वहीं दूसरे नाबालिग आरोपी को डिटेन कर बाल संप्रेषण गृह में भेजा गया। दानपुर थाना अधिकारी भगवतीलाल पालीवाल ने बताया कि 14 जुलाई को नाबालिगा को बोकडाबोर क्षेत्र की एक महिला सुनीता उर्फ संगीता पत्नी केवला निनामा पर बहलाफुसला कर यहां लाने व यहां के एक लड़के साथ जबरन रखा गया। चार माह तक उसके साथ पत्नी बनाकर ज्यादती की गई।

मौका देखकर नाबालिग उसके घर से भाग निकली और दानपुर थाना पुलिस के पास पहुंची। जिस पर पुलिस ने आरोपी महिला सुनीता व युवक के खिलाफ पोस्को एक्ट में मामला दर्ज किया। वहीं नाबालिगा को महिला व बाल कल्याण विभाग को सौंपा गया। बाद उसे उसके माता -पिता को सुपुर्द किया गया था। पुलिस में रिपोर्ट के बाद से दोनों आरोपी फरार थे। अभी दीपावली के त्योहार पर वे लोग छुपते छुपाते गांव आये हुए थे।

रात को कपास के खेतों में सोते थे। मुखबीर से सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी महिला सुनीता उर्फ संगीता को गिरफ्तार किया और नाबालिग को डिटेन किया गया।आरोपी महिला सुनीता उर्फ संगीता को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं नाबालिग को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया।

शेयर करे

More news

Search
×