Home News Business

इस दिवाली पर 6 शुभ मुहूर्त खरीदारी के, 7 बड़े पर्व

इस दिवाली पर 6 शुभ मुहूर्त खरीदारी के, 7 बड़े पर्व
@HelloBanswara - -

Banswara October 29, 2018 दीपावली तक खरीदारी और नया व्यापार शुरू करने के लिए 6 मुहूर्त रहेंगे। ऐसे योग कई साल बाद बन रहा है। ऐसे में बाजारों में खासी रौनक रहने वाली है। खरीदारी के खूब मुहूर्त रहने वाले हैं। त्योहार में लोगों को 12 छुट्टियों के मौके भी मिलेंगे। अक्टूबर और नवंबर में 7 बड़े पर्व रहेंगे। 27 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन से इसकी शुरुआत हाे गई। 5 नवंबर को धनतेरस, 6 नवंबर को रूप चतुर्दशी, 7 नवंबर को दीपावली, 9 नवंबर को भाई दूज, 13 नवंबर को छठ पूजा, 19 नवंबर को देव उठनी एकादशी रहेगी।

ज्योतिषाचार्य भवानी खंडेलवाल ने बताया कि अश्विन मास, शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में 17 अक्टूबर को रात्रि 7.45 बजे सूर्य अपनी नीच राशि तुला में प्रवेश कर गया और 16 नवंबर तक विराजमान रहेंगे। तुला राशि में सूर्य के शत्रु शुक्र पहले से ही विद्यमान हैं और सूर्य के मित्र बुध भी तुला राशि में विराजमान हैं। इनके योग से विभिन्न राशियों वाले जातकों को मिले-जुले परिणाम देखने को मिलेंगे। 
ये खरीदारी के शुभ मुहूर्त 
27 अक्टूबर सर्वार्थ सिद्धि योग- गाड़ी, फर्नीचर, घर का सामान खरीदने का था। 
31 अक्टूबर पुष्य- नक्षत्र, कपड़े, जेवरात, गृह प्रवेश के लिए। 
4 नवंबर- अमृत सर्वार्थ सिद्धि योग, गृह प्रवेश, ज्वेलरी, गाड़ियां, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए। 
5 नवंबर- बर्तन, प्रॉपर्टी, गाड़ी, सोना-चांदी खरीदने के लिए। 
6 नवंबर- घर का सामान, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने के लिए। 
7 नवंबर- कोई भी सामान खरीदने, गृह प्रवेश, व्यापार शुरू करने के लिए शुभ रहेगा। 
17 नवंबर- को सूर्य का अपनी नीच राशि तुला में प्रवेश 

 

यह रहेगा राशियों पर प्रभाव 
मेष: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। 
वृषभ: अचानक धन लाभ, विवाद। 
मिथुन: संतान के लिए उन्नति के योग, मान सम्मान बढ़ेगा। 
कर्क: पारिवारिक परेशानियां व्यापार में उन्नति होगी। 
सिंह: भाग्य उन्नति के योग, कार्य में सफलता। 
कन्या: धन खर्च के योग बनेंगे। 
तुला: स्वास्थ्य खराब हो सकता है, दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। 
वृश्चिक: अकस्मात धन लाभ, नौकरी में परेशानी। 
धनु: धन, ऐश्वर्य, मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। 
मकर: पिता को स्वास्थ्य कष्ट, मित्रों का सहयोग मिलेगा, वाहन सुख मिलेगा। 
कुंभ: भाग्य में उन्नति के योग, दांपत्य जीवन सुखी । 
मीन: परिवार का सहयोग मिलेगा, विरोधी पक्ष से सावधान रहें। 

 

पुष्य नक्षत्र इस बार 23 घंटे रहेगा मालवा योग दो दिन तक खरीदारी का रहेगा शुभ संयोग 
दीपावली से पूर्व खरीदारी के इस बार कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इस बार बुध पुष्य नक्षत्र के साथ मालवा योग बन रहा है। पुष्य नक्षत्र 30 अक्टूबर यानि बुधवार को अलसुबह आरंभ हो जाएगा, जो देर रात तक रहेगा। दो दिन चलने वाले इस योग को पुष्य नक्षत्र के साथ मालवा योग माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार इस योग में की गई खरीदारी चिरस्थायी रहती है। इनमें हीरे के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल, जमीन, मकान, कपड़े व अन्य सामान आदि की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि 27 नक्षत्रों में 8वां स्थान पुष्य नक्षत्र को प्राप्त है। इस बार 30 अक्टूबर को सुबह 5:15 बजे से गुरुवार सुबह 4 बजे तक, यानि करीब 23 घंटे पुष्य नक्षत्र क योग रहेगा, वहीं इस दिन सप्तमी तिथि के साथ पुष्य नक्षत्र की युति हो रही है, साथ ही कई दिनों से अस्त शुक्र तारा उदय हो रहा है। चूंकि शुक्र को ऐश्वर्य का कारक माना जाता है, इसलिए बुधवार के दिन पुष्य नक्षत्र का पड़ना हर तरह की वस्तु खरीदने के लिए शुभ फलदायी साबित होगा। 

शेयर करे

More news

Search
×