Home News Business

जनता का दर्द...प्रशासन नेता बेदर्द, विरोध में किया मुंडन संस्कार

जनता का दर्द...प्रशासन नेता बेदर्द, विरोध में किया मुंडन संस्कार
@HelloBanswara - -

Banswara September 25, 2018 - नगर के पौराणिक सिद्धिविनायक मंदिर एवं राजकीय माध्यमिक बालिका विद्यालय नई आबादी के पास में बने हुए डंपिंग यार्ड के विरोध में किया मुंडन संस्कार इस मुंडन के माध्यम से मातम,दुख, व्यथा, वेदना प्रकट करते हुए शहर के हालातों पर रोना रोया।

     ग्रुप के मांगीलाल तेली ने बताया कि समस्या समाधान ग्रुप पिछली 28 जुलाई से लगातार रूप से शासन प्रशासन को नगर की समस्याओं के बारे में बता रहा है चाहे सड़कों का विषय हो खस्ताहाल सड़कें जगह-जगह गंदगी के अंबार, सड़क, स्वच्छता, सफाई इन तीनों विषयों को लेकर समस्या समाधान ग्रुप 28 जुलाई से लगाकर अभी तक नगर के विभिन्न क्षेत्रों में दौरा कर चुका है अलग-अलग वार्डों में जाकर वहां के लोगों की समस्याओं को सुनते हुए शासन प्रशासन को अवगत करा रहा है लेकिन शासन-प्रशासन जागने का नाम नहीं ले रहा है इसलिए आज समस्या समाधान ग्रुप के लोगों ने यह मान लिया कि यह लोग कुछ नहीं करने वाले हैं जो कुछ करना है अब जिम्मेदारी अपने हाथ में लेकर हमें ही करना होगा।

     समूह के नितेश कंसारा ने बताया कि शासन-प्रशासन इतने दिनों से सोया हुआ था लेकिन जैसे ही लोग आक्रोशित होकर जिम्मेदार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के घरों तक पहुंचे आक्रोश दिखाने तो प्रशासन दमनकारी नीति अपनाते हुए इन लोगों को डरा रहा है, धमका रहा है, कानूनन रूप से कार्यवाही करने का डर दिखा रहा है ऐसा करना क्या उचित है यदि जनता जनार्दन आक्रोशित है तो उन विषयों पर जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों एवं उत्तरदाई अधिकारियों को सचेत होकर काम करना चाहिए उल्टा लोगों को जनता को डराना यह कैसा रवैया है शासन-प्रशासन का यह बहुत दुखद परिस्थितियां हैं जनता की आवाज को सुनना तो दूर की बात अब आवाज ही दबा रहे हैं यह नगर की जनता स्वीकार नहीं करेगी।

       इस दौरान सभी सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि सड़क स्वच्छता सफाई चाहिए,हमें हमारा हक चाहिए।

      इस अवसर पर ग्रुप के सभी सदस्यों ने दाढ़ी शेव बनवाई और कई सदस्यों ने सर भी मुंडवाया इनमें बालकृष्ण कंसारा, गोपाल लालवानी, सचिन कंसारा, शाहिद मंसूरी, राजेंद्र कंसारा, करण यादव, छगन लाल नाई, हिम्मत सिंह, अज्जु जैन, राजेंद्र जैन आदि उपस्थित रहे।

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×