Home News Business

RBSE 12th Result 2019 : गनोड़ा के बेटे ने हासिल किए 98.20 प्रतिशत अंक, बधाईयों के बीच चैतन्य ने बताया अपनी सफलता का राज

RBSE 12th Result 2019 : गनोड़ा के बेटे ने हासिल किए 98.20 प्रतिशत अंक, बधाईयों के बीच चैतन्य ने बताया अपनी सफलता का राज
@HelloBanswara - -

बांसवाड़ा. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को 12वीं विज्ञान और कॉमर्स संकाय का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। बांसवाड़ा जिले का विज्ञान में 93.69 फीसदी और कॉमर्स में 90.31 प्रतिशत परिणाम रहा। जिले के गनोड़ा क्षेत्र के चैतन्य मेहता ने बोर्ड परीक्षा में 98.20 फीसदी अंक प्राप्त किए। 12वीं विज्ञान के छात्र चैतन्य के पिता देवशंकर मेहता तथा माता प्रेमलता मेहता दोनों शिक्षक है।

बुधवार शाम करीब 4 बजे जैसे ही चैतन्य ने परिणाम देखा तब से ही घर परिवार में उत्सव सा माहौल शुरू हो गया। बधाईयों का तांता लग गया और माता-पिता भी खुशी से भावुक हो गए। इस बीच चैतन्य ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिजनों तथा शिक्षकों को दिया। उसने बताया कि अच्छे अंक प्राप्त करने पर उसे खुशी है और लगन, मेहनत के साथ नियमित करीब 4 घंटे की पढ़ाई ही उसकी सफलता का राज है। चैतन्य ने प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य बताया।

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×