Home News Business

किसानों के ऋण माफ नहीं हुवे जिस पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से जेल भरो अभियान चलाया

किसानों के ऋण माफ नहीं हुवे जिस पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से जेल भरो अभियान चलाया
@HelloBanswara - -

राजस्थान चुनाव से पूर्व कांग्रेस ने किसानों के कर्ज माफ़ करना अपने घोषणा पत्र में कहाँ था उसके बावजूद अभी तक किसानों के ऋण माफ नहीं हुवे जिस पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से जेल भरो अभियान चलाया गया। जिस पर आज भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सुबह भाजपा कार्यालय के बाहर एकत्र होकर कार्यालय से जुलूस निकला और जुलुस गांधी मूर्ति से पुराना बस स्टैंड, जवाहर पुल फिर कलेक्ट्री चौराहे पर पहुंचे। फिर कलेक्ट्री चौराहे के बाहर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और ऋण माफी के नाम पर किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया।  पुलिस ने कड़े बंदोबस्त कर रखे थे।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर त्रिवेदी, पूर्व मंत्री भवानी जोशी घाटोल विधायक हरेंद्र निनामा, गढ़ी विधायक कैलाश मीणा, पूर्व संसदीय सचिव भीमा भाई, पूर्व मंत्री जीतमल खांट,  महामंत्री गोविंद सिंह राव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शेयर करे

More news

Search
×