Home News Business

घर बनाने के लिए ईंटे देखने के निकला युवक, नहर में शव मिला 

घर बनाने के लिए ईंटे देखने के निकला युवक, नहर में शव मिला 
@HelloBanswara - -

बाँसवाड़ा के नवागांव शहर से 6 किलोमीटर दूर शनिवार शाम 4 बजे पलोदरा नहर में एक युवक का शव मिला। शव की शिनाख्त भापोर वड़लीपाड़ा के 35 वर्षीय विजयलाल दायमा के रूप में हुई।

परिजनों ने बताया कि विजयलाल घर बनाने के लिए तीन दिन पहले ईंटें देखने के लिए निकला था। लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाशा लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। शनिवार को नहर के बाहर एक जूता दिखाई दिया तो परिजनों संदेह हुआ तो दोपहर में नहर में पानी की सप्लाई रुकवाकर तलाशा जारी की तो जिस पर विजयलाल का शव मिला। यह जगह वियजलाल के घर से 800 मीटर की ही दुरी पर है। नहर 3 से 4 फीट ही गहरी है। मृतक युवक शादीशुदा था और दो बेटे और 6 महीने की बेटी है। विजयलाल पेशे से ऑटो चालक था।

शव के माथे व नाक के पास खून का चीरा से दिखाई दे रहा था। उसके सर का कुछ भाग अलग सा हो गया था।

जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो सदर थाने के एसआई जितेन्द्रसिंह दल मय जाप्ता मौके पर पहुँचा।

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×