Home News Business

मतदाता पहचान पत्र में रोहित प्रियंका का पति उम्र भी झूठी, दो साल बढ़ाकर 22 साल की बताई

मतदाता पहचान पत्र में रोहित प्रियंका का पति उम्र भी झूठी, दो साल बढ़ाकर 22 साल की बताई
@HelloBanswara - -

बड़ा सवाल : विधायक रमीला का दावा-बेटे की नहीं हुई शादी, निर्वाचन विभाग की साइट पर रोहित प्रियंका का पति कैसे?  

कुशलगढ़ विधायक रमीला खड़िया भले ही बेटे रोहित की शादी नहीं कराने का दावा कर रही हो लेकिन सरकारी दस्तावेजों में रोहित बाकायदा शादीशुदा है। रमीला के दावे के बाद भास्कर नेे सरकारी दस्तावेज खंगाले तो दावों का झूठ खुलता गया। प्रियंका के मतदाता पहचान पत्र में पति रोहित को बताया गया है। वहीं उसका मकान नंबर 151 दर्शाया है। रोहित और विधायक रमीला के मतदाता पहचान पत्र में भी यहीं मकान संख्या दर्शाई गई है। इतना ही नहीं मतदाता पहचान पत्र में रोहित ने अपनी उम्र भी 22 साल बताई है। पत्नी प्रियंका को 2 साल बड़ा बताया है। हैरानी की बात यह है कि विधायक का झूठ निर्वाचन विभाग की अधिकृत वेब साइट पर ही पकड़ा गया है। यह दर्शाता है कि विधायक और पुत्र ने इन सरकारी दस्तावेजों में भी उम्र का घालमेल किया है।  

जानकारी के अनुसार रोहित की बहन किरणप्रीत उससे बड़ी है और शादीशुदा नहीं है लेकिन मतदाता सूची में रोहित और किरणप्रीत की समान उम्र बताई गई है। भले ही प्रशासन दबाव में इस मामले में जांच में देरी बरते लेकिन भास्कर ने वो तथ्य भी सामने रख दिए है जिसको जुटाने में प्रशासन को जरा मशक्कत नहीं करनी पड़ती। प्रशासन पर विधायक का दबाव होने का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि भास्कर की ओर से इतना गंभीर मामला उठाने के बाद भी प्रशासन संज्ञान तक ले नहीं सका। इस मामले में दूसरे दिन बुधवार को कलेक्टर आशीष गुप्ता से बात की उनके सुर बदले-बदले नजर आए। एक दिन पहले जहां जांच कराने की बात बोल रहे कलेक्टर खबर प्रकाशित होने के बाद बोले कि आज ही तो छापा है इसमें जल्दी क्या है। अभी हमनें इसमें संज्ञान नहीं लिया है। यह जरुरी नहीं कि आप डेली की डेली फोलोअप करेंगे और हम आपको अपडेट देते रहे। इसमें देखेंगे की फैक्ट क्या है इसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई करेंगे। गौरतलब है कि विधायक रमीला को उसके पुत्र की शादी योग्य उम्र नहीं होने के विवाह नहीं कराने के लिए कार्ट से पाबंद कराया गया था। बावजूद विधायक ने शादी करा दी।  

बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र में भी मां प्रियंका और पिता रोहित  
रोहित की शादी का दूसरा प्रमाण यह भी है कि रोहित के बेटे रुद्र प्रताप के जन्म संबंधित दस्तावेजों में मां प्रियंका और पिता रोहित का नाम दर्शाया गया है। एमजी अस्पताल में बेटे के जन्म के रिकॉर्ड और नगरपरिषद से प्राप्त जन्म प्रमाण पत्र खंगाला तो उसमें बच्चे के माता-पिता रोहित और प्रियंका को बताया गया है। इधर, सोशल मीडिया पर भी रोहित ने सगाई से लेकर शादी और सालगिरह की पोस्ट भी की है। सोशल मीडिया को भी सच्चाई का आधार माने तो राेहित कुमार खड़िया के नाम से बनी फेसबुक आइडी पर 6 मार्च, 2018 को दोपहर 1:30 बजे प्रियंका के साथ शादी होने का अपडेट पोस्ट की गई है। इतना ही नहीं, एक आमंत्रण पत्र को आधार माने तो 13 जुलाई, 2019 को पूर्व प्रधान और विधायक के पति हुरतिंग खड़िया की दूसरी पूण्य तिथि पर शांति यज्ञ और प्रसादी का कार्यक्रम रखा गया था। इसे लेकर बनाए गए आमंत्रण पत्र में भी रोहित और प्रियंका के पति- पत्नी के रूप में दर्शाया गया है। बीते साल रखे गए प्रथम पूण्य तिथि के कार्यक्रम के लिए छपवाए गए आमंत्रण पत्र में भी प्रियंका और रोहित के नाम का उल्लेख है। 

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×