Home News Business

पूर्व मंत्री जोशी बोले- नरेंद्र मोदी धर्म की स्थापना कर रहे, वे कृष्ण के अवतार

पूर्व मंत्री जोशी बोले- नरेंद्र मोदी धर्म की स्थापना कर रहे, वे कृष्ण के अवतार
@HelloBanswara - -

आचार संहिता लगते ही एक बार फिर से नेताओं की गुणगान लीला शुरू हो चुकी है। बांसवाड़ा में कार्यकर्ताओं को जोश भरते-भरते भाजपा के प्रदेश मंत्री और पूर्व मंत्री भवानी जोशी इतने आगे बढ़ गए कि पीएम नरेंद्र मोदी को कृष्ण का अवतार बता डाला। वे गीता का उल्लेख करते हुए बोले कि भगवान ने कहा था जब-जब धर्म पर संकट आएगा तब-तब मैं धर्म की स्थापना के लिए अवतार लूंगा। तो आप ही बताए नरेंद्र मोदी कृष्ण का अवतार नहीं है तो कौन है, वे फिर से धर्म की स्थापना कर रहे हैं। वे कृष्ण के अवतार ही हैं। हम यहां मंदिर-मंदिर कर रहे हैं उन्होंने विदेश में जाकर मंदिर बना दिया। 
मोदी गुणगान के बाद उन्होंने प्रचार के लिए कार्यकर्ताओं को शब्दों के सहारे चुनाव जीतने की सीख दी। उन्होंने कहा कि शब्दों से अच्छे-अच्छे सिंहासन हिल गए। हमें हथियारों से नहीं शब्दों से लड़ाई लड़नी है।

जोशी ने यह बात भाजपा के शक्ति केंद्र प्रमुख और अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं की बुधवार को यहां हुई बैठक में कही। जोशी के जोशीले भाषण के बाद भी सम्मेलन में भाजपा के भीतर वागड़ की नई राजनीतिक पार्टी बीटीपी का भी डर देखने को मिला। बीटीपी के तेजी से बढ़ते कदमों पर पार्टी नेताओं ने चिंता जताई। नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं से सावधान रहने को कहा है साथ ही क्षेत्र में जनता को बीटीपी के जातिवाद फैलाने से आगामी समय में उत्पन्न होने वाली समस्याओं से अवगत कराने की बात कही गई। हालांकि वक्ताओं ने बीटीपी बढ़ावा देने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया।

कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्र बिंदू बीटीपी ही रहा। गुलाब चंद कटारिया के नहीं आने पर बतौर मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष कनकमल कटारा ने संबोधित किया। इस दौरान डूंगरपुर जिला प्रमुख माधव बराहत, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुकेश रावत, हकरू मईड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर पटेल, विजयलक्ष्मी श्रीमाली, लोकसभा संयोजक ओम पालीवाल ने भी संबोधित किया।

शेयर करे

More news

Search
×