Home News Business

बहन के घर से लाैटते समय भाई की हत्या

बहन के घर से लाैटते समय भाई की हत्या
@HelloBanswara - -

कुशलगढ़ कस्बे के पास भरतगढ़ में पत्थर की खदान में शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलते ही लोग खदान की तरफ पहुंचे। बताया जा रहा है हत्या करने के बाद शव को खदान में फेंका गया है। मृतक के गले पर किया धारदार हथियार से हमला। शव की शिनाख्त पाडला गांव निवासी बहादुर 45 पुत्र जोखिया मईडा के रूप में हुई।

जानकारी के अनुसार जोखिया सोमवार सुबह अपनी बहन के गांव कसारवाड़ी में किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने बाइक पर गया था, लेकिन उसके बाद वो रात तक घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह आठ बजे भरतगढ़ के पास लोगों ने पत्थर की खदान के नीचे गहरी घाटी में एक व्यक्ति का शव औंधे मुंह पड़ा देखा। जिस पर इसकी सूचना तत्काल ही कुशलगढ़ थाने में सीआई गोविंदसिंह राजपुरोहित को दी।

गर्दन पर मिले धारदार हथियार से हमले के निशान  
पुलिस की ओर से शिनाख्तगी के बाद शव और मौके का मुआयना किया गया। इसमें अधेड़ के पहने हुए कपड़े पोटली में बांध कर पास में रखे हुए थे। वहीं उसकी बाइक से शव भी काफी दूरी पर पड़ा था। पुलिस ने शव को गौर से देखा तो उसकी गर्दन के पीछे धारदार हथियार से हमला किया होना सामने आया है। वहीं पांवों में भी चोट के निशान मिले हैं। इस आधार पर पुलिस के अनुसार हत्या का मामला बताया गया। इस दौरान मौके पर एफएसएल की टीम भी बुलाई गई। मौके पर पहुंचे वसूनी सरपंच और ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंक देने का आरोप लगाया। मृतक के बड़े बेटे ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

किसी महिला के साथ संबंध के कारण रंजिश का मामला  
ऐसा कहा जा रहा है कि बहादुर के परिवार में ही किसी महिला से संबंध थे। इस कारण रंजिश में हत्या कर शव काे फेंक दिया गया। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुट गई है। मृतक बहादुर के 7 बच्चे (3 लड़के अाैर 4 लड़कियां) हैं। एक लड़के अाैर 1 लड़की की शादी हा़े चुकी है। मृतक की पत्नी करीब 1 साल से पीहर में थी। बहादुर ने सोमवार रात साढ़े 8 बजे पाडला गांव में रिश्तेदार नरसिंग के घर खाना खाया था। इसके बाद वाे घर जाने के लिए निकला था। मंगलवार देर शाम एसपी तेजस्वनी गौतम ने मौका मुआयना किया। 

शेयर करे

More news

Search
×