Home News Business

भंडारिया का डंपिंग यार्ड बना शहरवासियों के लिए जानलेवा

भंडारिया का डंपिंग यार्ड बना शहरवासियों के लिए जानलेवा
@HelloBanswara - -

Banswara October 15, 2018 बाँसवाड़ा शहर के भंडारिया क्षेत्र में बनाया गया डंपिंग यार्ड शहर के लोगों के लिए ही जानलेवा बना हुआ है। यह डंपिंग यार्ड राजतालाब, कंधारवाड़ी, कालिकामाता के बहुत ही पास होने से इस क्षेत्र में इसका प्रभाव देखने के बहुत मिल रहा है और साथ भंडारिया मंदिर जाने वाले श्रधालुओ के लिए परेशानियों का रास्ता बन चूका है।  ये ना ही इन्साओं के लिए खतरनाक है बल्कि पशुओं के लिए भी यह जानलेवा है। मांस खाने वाले लोग यहाँ पर बचे हुवे टुकड़े आदि भी फेक जाते है जिससे बदबू आती रहती है, इसके लिए कई बार शिकायत भी की जा चुकी है 

इस डंपिंग यार्ड में कचरा जलाने के कारण उससे उठने वाला धुआ शहर में पहुंच रहा है। जिससे लोगों को इससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगो को सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है। इस दौरान चल रहे नवरात्रि के अवसर पर दर्शन के लिए समाई माता जाने वाले दर्शनार्थी भी इस समस्या से काफी परेशान हैं। आसपास के लोगों ने अब तक कोई अन्य व्यवस्था नहीं करने पर नाराजगी जताई साथ ही कहा कि समस्या का कोई निराकरण नहीं हुआ तो निश्चित रुप से आंदोलन किया जाएगा। लगभग आधे किलोमीटर के इस परिसर में फैली गंदगी मरे हुए जानवर, भी काफी संख्या में डाले गए हैं। दिनभर कुत्ताें और अन्य मवेशियों का डेरा रहता है। 

शेयर करे

More news

Search
×