Home News Business

2 लाख में सौदा तय कर शादी कराई, कुछ दिनों बाद दुल्हन चली गई

2 लाख में सौदा तय कर शादी कराई, कुछ दिनों बाद दुल्हन चली गई
@HelloBanswara - -

व्हाट्स पर 4 लड़कियों के फोटो भेजे। पसंद आई लड़की से शादी कराने के लिए 2 लाख रुपए देने का सौदा तय हुआ। कुछ रुपए देने पर शादी भी हो गई। लेकिन सौदे के कुछ ही दिनों बाद पत्नी चली गई। इतना ही नहीं, अब पत्नी को वापस ससुराल भेजने की एवज में 1.75 हजार रुपए मांगे जा रहे हैं। अरथूना के बड़िया गांव के विमलेश पुरोहित की इसी आशय की रिपोर्ट पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। रिपोर्ट में बताया कि वह जनवरी में वह बड़िया में एक सामाजिक कार्यक्रम में उसकी मुलाकात जगदीश से हुई थी। जहां उसे शादी कराने की बात करवाकर व्हाट्स पर 4 लड़कियों के फोटो भेजे। एक लड़की को पसंद करने पर शादी के लिए 2 लाख की मांग की थी।

इस पर दो लाख देने और शादी के समय कोमल को 30 हजार रुपए गहने के देने की बात तय करने के बाद मंदिर में शादी कर ली। इसके कुछ दिन बाद कोमल घर से चली गई। जगदीश से संपर्क करने पर कहा कि बाकि के रुपए देगा तो ही काेमल को भेजेंगे। रिपोर्ट में डूंगरपुर के जगदीश पुत्र सुरेश भट्ट, मंजू पत्नी जगदीश भट्ट, मध्यप्रदेश के रखगोन निवासी कोमल पुत्री नितीन शर्मा, इंदौर निवासी हेमचंद पुत्र सुभाष जैन, भगवतीलाल, शिला देवी के खिलाफ शिकायत की है। 

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×