Home News Business

बांसवाड़ा में ‘शपथ महाअभियान आज, तीन लाख से अधिक लोग लेंगे शपथ लोकतंत्र की मजबूती के लिए बनेगा अनूठा रिकार्ड

बांसवाड़ा में ‘शपथ महाअभियान आज, तीन लाख से अधिक लोग लेंगे शपथ लोकतंत्र की मजबूती के लिए बनेगा अनूठा रिकार्ड
@HelloBanswara - -

Banswara April 24, 2019 - देश के महात्यौहार यानि लोकसभा आम चुनाव में अधिकाधिक जनसहभागिता की दृष्टि से बुधवार को बांसवाड़ा जिले में ‘शपथ महाअभियान के तहत एक अनोखा रिकार्ड कायम होने जा रहा है इसमें जिलेभर में 3 लाख से अधिक लोगों को स्वयं मतदान करनें और अन्य लोगों को प्रेेरित करने की शपथ दिलाई जाएगी।   
 

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) आशीष गुप्ता ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव के तहत जिले में चल रही मतदाता जागरूकता की गतिविधियों के तहत वातावरण निर्माण की दृष्टि से यह अनूठा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य लक्षित समूह जिलेभर में कार्यरत ढाई लाख से अधिक महात्मा गांधी नरेगा योजना के श्रमिकों के साथ, कॉलेज और स्कूलों के विद्यार्थी, महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यकर्त्ता और स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, राजीविेका के तहत गठित 9 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूह के सदस्य, जिलेभर में विभिन्न वृहद उद्योगों व माईंसों में कार्यरत श्रमिक, समस्त विभागों के सरकारी अधिकारी-कर्मचारी व जनसामान्य, युवा संगठन व प्रबुद्धजन है। 
 

कलक्टर ने बैठक लेकर पुख्ता तैयारियों के दिए निर्देश:  
शपथ महाअभियान को लेकर मंगलवार को जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने विभागीय अधिकारियों की दो बार अलग-अलग बैठक ली और अभियान को सफल बनाने के लिए पुख्ता तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि शपथ लेने वालों की वास्तविक संख्या ही बतावें और शत-प्रतिशत स्थलों के फोटोग्राफ भी मेल पर उपलब्ध करावें। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए कार्ययोजना बनाकर अधीनस्थों को सूचित करने व संख्या व फोटोग्राफ उपलब्ध कराने पाबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों व एसडीओ, विकास अधिकारियों और समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए पुख्ता तैयारियां करने को कहा। उन्होंने बताया कि समस्त लक्षित समूह को 24 अप्रेल, 2019 को सुबह 10 से 11 बजे के मध्य मतदान की शपथ दिलाई जाएगी। 
 

बैठक में कलक्टर ने समस्त विकास अधिकारियों, महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक पार्वती कटारा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मणीलाल छगन के साथ राजीविका के सुरेश त्रिवेदी को लक्षित समूह की शपथ कराने के लिए विशेष तैयारी व रिपोर्टिंग करने को कहा। इस मौके पर उपखंड अधिकारी डॉ. अमित यादव, सुमन मीणा, रामचंद्र खटिक, जीजीटीयू के कुलसचिव सोहनसिंह कठात और समस्त विभागीय अधिकारी मौजूद थे।   

नूतन में होगा जिला स्तरीय आयोजन: 
कलक्टर गुप्ता ने बताया कि शपथ महाअभियान का जिला स्तरीय आयोजन 24 अप्रैल को राजकीय नूतन उमावि खेल मैदान में प्रातः 10 बजे से होगा। इस दौरान समस्त संभागियों को शपथ दिलाई जाएगी और इसके बाद मानव शृंखला का निर्माण किया जाएगा। इस आयोजन के लिए माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा अधिकारी को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि शपथ महाअभियान के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को जुड़ने की अपील जारी की गई है।  

इस तरह से बनेगा रिकॉर्ड 
- महात्मा गांधी नरेगा श्रमिक 2.5 लाख 
- महिला एवं बाल विकास विभाग के 2200 स्वयं सहायता समूह की  महिला सदस्य -  कुल 22 हजार  
- महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यकर्ता, कार्मिक - 5 हजार 
- जिले के निजी उद्योग (मयूर, सिंटेक्स, माही सीमेंट, मार्बल माइंस आदि) -15 हजार 
- निजी व सरकारी कॉलेजों के विद्यार्थी व अधिकारी-कर्मचारी - 15 हजार 
- जिले में नेहरू युवा केंद्र के पंजीकृत 243 युवा संगठनों के सदस्य - 2500 
- विभिन्न विभागों व संस्थाओं में गठित स्वयं सहायता समूह सदस्य - 10 हजार 
  (कृषि, राजीविका, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता) 
- राजीविका के 9 हजार स्वयं सहायता समूह के सदस्य - 90 हजार 
- चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कार्मिक- 1800 
- शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी - 12 हजार 
- समस्त विभागीय अधिकारी व कर्मचारी - 10 हजार 
महाअभियान में शपथ ग्रहण करने वाले कुल अनुमानित सदस्य: 4 लाख 33 हजार 300 

 

शेयर करे

More news

Search
×