Home News Business

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे
@HelloBanswara - -

11 दिसम्बर के बाद आये परिणाम के बाद कांग्रेस राजस्थान का CM चुन नहीं पा रही थी पर दो दिन चले बैठकों के दौर के बाद ये तय हो गया कि 67 वर्षीय अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री होंगे और 41 वर्षीय सचिन पायलट डिप्टी सीएम होंगे और वो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी बने रहेंगे।

शुक्रवार दोपहर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट के साथ दो घंटे से ज्यादा बैठक की। इसके बाद राहुल ने पायलट और गहलोत की तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- राजस्थान की एकजुटता का रंग।

 

  • गांधी परिवार की तीन पीढ़ियों यानी इंदिरा, राजीव और राहुल के साथ काम किया।
  • चार बार सांसद और दो बार केन्द्रीय मंत्री। दो बार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।
  • गहलोत दो बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 1998 से 2003 और 2008 से 2013 के बीच।
  • गहलोत ने गुजरात, कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को नया रूप दिया। चुनावी रणनीति पर काम किया।
2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×