Home News Business

निवेश राशि नहीं मिली, महिलाओं ने सोसायटी के दफ्तर पर मारे पत्थर, कलेक्ट्रेट पर दिया धरना

निवेश राशि नहीं मिली, महिलाओं ने सोसायटी के दफ्तर पर मारे पत्थर, कलेक्ट्रेट पर दिया धरना
@HelloBanswara - -

मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए टीम कर्नाटक गई  

बिना किसी दस्तावेज और ब्याज के लोन और लुभावनी झांसे देकर महिलाओं से लाखों रुपए वसूलने वाली सोलापुर की डीडीएमसीएल सोसायटी के दफ्तर पर बुधवार को महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। बड़ी तादाद में आई महिला ग्राहक निवेश राशि नहीं मिलने पर गुस्सा गई और दफ्तर पर पथराव किया। नाराज महिलाओं ने कलेक्ट्री के मुख्य दरवाजे पर धरना भी दिया। हंगामा बढ़ता देख कोतवाल जाब्ते के साथ पहुंचे और महिलाओं से समझाइश की। कार्रवाई के भरोसे के बाद महिलाएं लौट गई। 

डी-धनश्री मल्टी स्टेट, कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड कंपनी (डीडीएमसीएल) साेलापुर की कंपनी है। बिना ब्याज, दस्तावेज और गारंटर के लोन देने और लुभावने ऑफर देकर बांसवाड़ा में 700 महिलाओं से निवेश करवाया गया। हर महिला से 1500-1500 रुपए वसूलना बताया जा रहा है। बिना ब्याज और दस्तावेज के लाखों के लोन की स्कीम की शिकायत प्रशासन तक पहुंची तो 2 जुलाई को पुलिस ने मोहन कॉलोनी स्थित कंपनी के दफ्तर पर रेड की थी। जहां ठगी की आशंका पर 2 लेपटॉप जब्त कर किए थे। पुलिस ने खुद को कंपनी के पद बताने वाले बारी कटुंबी के नारायणलाल मईड़ा और कुंडला के मुकेश खराड़ी को थाने ले जाकर पूछताछ भी की थी। कोतवाल भैयालाल ने महिलाओं से समझाइश की कि, मामले में पुलिस गंभीर है और कार्रवाई की जाएगी। इसके बार महिलाओं का गुस्सा शांत हुआ। कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पहले की केस दर्ज कर लिया है। एक टीम मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए कर्नाटक रवाना हो चुकी है।  

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×