Home News Business

हमले में घायल युवक एसपी से गुहार लगाने गया, एक घंटे बाद भी नहीं मिलीं, गश खाकर गिरा तो पुलिस जीप में ले गए अस्पताल

हमले में घायल युवक एसपी से गुहार लगाने गया, एक घंटे बाद भी नहीं मिलीं, गश खाकर गिरा तो पुलिस जीप में ले गए अस्पताल
@HelloBanswara - -

कोहाला घाटी में 8 दिन पहले युवक पर चाकू से किया था हमला, बाद में घायल युवक की मां मिली एसपी से  

कोहाला घाटी में 8 दिन पहले चाकू के हमले से घायल हुआ युवक अपनी मां के साथ गुरुवार को एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाने के लिए मिलने गया। लेकिन, करीब एक घंटे के इंतजार बाद भी युवक को एसपी से नहीं मिलने दिया गया। इसी बीच घायल युवक अचानक गश खाकर एसपी कार्यालय में ही गिर पड़ा। इसे देख वहा मौजूद पुलिस कर्मी, एएसपी सुधीर जोशी और डिप्टी प्रभातीलाल पहुंचे। एकाएक युवक की हालत खराब देख पुलिस कर्मी भी सकपका गए। साथ में मौजूद उसकी मां रोते-बिलखते पुलिस अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ते हुए गुनहगारों को पकड़ने की गुहार लगाती रही।  
बाद में युवक को पुलिस जीप में ही एमजी अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान एसपी कार्यालय के बाहर अफरा-तफरी बन पड़ी लेकिन एसपी बाहर नहीं आई। घायल युवक सुनील ने बताया कि उस पर चाकू घोंपने वाले आरोपी नामजद होने के बाद भी पुलिस ने 8 दिन बाद भी किसी को नहीं पकड़ा। मैं घायल था फिर भी मां के साथ एसपी से मिलने गया लेकिन वहां मुझे 1 घंटे तक इंतजार करवाने के बाद भी नहीं मिलने दिया गया। इसी बीच मेरी तबीयत खराब हो गई। बाद में मेरी मां एसपी से दोबारा मिलने गई।

गौरतलब है कि 11 अप्रैल को सगाई रस्म के लिए बाइक पर सामान ले गए कोहाला निवासी 19 वर्षीय सुनील पुत्र मोहनलाल यादव पर रात को कोहाला घाटी में बाइक सवार दो युवकों ने हमला कर दिया था। चाकू के हमले से सुनील बुरी तरह घायल हो गया था। जिसे बाद में एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

हमले से पहले सुनील के मोबाइल पर किसी अज्ञात युवक ने कॉल कर उसकी लोकेशन पूछी थी। बाद में उस पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया था। 

 

By Bhaskar

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More news

Search
×