Home News Business

निराश्रित बालिका गृह में 21 कन्याओं का पूजन किया, गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति

निराश्रित बालिका गृह में 21 कन्याओं का पूजन किया, गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति
@HelloBanswara - -

शहर के मां उमा निराश्रित बालिका गृह में शनिवार को अष्टमी और नवमी के अवसर पर 21 कन्याओं का पूजन किया गया। साथ ही गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति की गई।

पं. करुणकांत दवे के आचार्यत्व में गायत्री मंत्र के जाप किए। इस दौरान भामाशाहों ने सकारात्मक सहयोग को लेकर आश्रय सेवा संस्थान को संकल्प पत्र भरकर दिए। कार्यक्रम में जिला बाल कल्याण समिति के हरीश त्रिवेदी, मधुसूदन व्यास, डॉ. रागिनी शाह, महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र की अध्यक्ष भुवनेश्वरी मालोत व उनकी टीम, हरीश आचार्य ने विचार व्यक्त किए। संचालन नरोत्तम पंड्या ने किया और गृह प्रभारी पुष्पलता दवे ने आभार जताया। 

शेयर करे

More news

Search
×