Home News Business

घाटोल में खेली जानलेवा होली, 7 से अधिक लोग घायल

घाटोल में खेली जानलेवा होली, 7 से अधिक लोग घायल
@HelloBanswara - -

बांसवाडा जिलें के घाटोल कस्बें में होली के दुसरे दिन धुलंडी पर हर वर्ष जानलेवा होली खेली जाती हैं। यह परंपरा कई वर्षों से चल रही है। इसी परंपरा के तहत आज सुबह भी घाटोल कस्बें के मुख्य चोराहे पर सेकडों लोगो की संख्या में ग्रामिण व महिलाएं एकत्रित हुवे और फिर गेर नृत्य हुवा फिर और फिर होलीका का पुजन के बाद जानलेवा होली का शुरू हुई। 

इस जानलेवा होली में जलती हुई लकड़ियों से राड खेली जाती हैं । आज सुबह जलती हुई लकडीयों की राड में लगभग 7 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इसमें एक की तो आंख में जलती हुई लकड़ी घुस गई जिससे उसकी आंख पुरी तरह से बाहर आ गई। जिसका प्राथमिक इलाज करने के बाद उसे उदयपुर रैफर कर दिया गया। 

होली की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा साथी ही मुख्य मार्ग को करीब 3 घंटे तक के लिए बंद कर दिया गया था।


 


 

शेयर करे

More news

Search
×