Home News Business

​कलेक्ट्रेट परिसर में कार सवार महिला पर कांच फोड़ अगवा करने की कोशिश 

​कलेक्ट्रेट परिसर में कार सवार महिला पर कांच फोड़ अगवा करने की कोशिश 
@HelloBanswara - -

छेड़छाड़ के एक मामले में गुरुवार को कोर्ट में बयान देने के बाद पति का इंतजार कर रही महिला पर कलेक्ट्रेट परिसर में ही हमला हो गया। जिस पर महिला ने एसपी के नाम से लिखित में शिकायत की है।

पीड़ित महिला रमीला पोटलिया निवासी ने रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार दोपहर 2 बजे वह कोर्ट में एक मामले में बयान देने आई थी। बयान होने के बाद कलेक्ट्रेट में उपभोक्ता मंच के समीप कार में पति का इंतजार कर रही थी। पति रुपए निकालने के लिए एटीएम गए थे। इसी दौरान 5-6 युवक आए और जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलोच करने लगे। पति राजू ने बताया कि छेड़छाड़ के एक मामले पत्नी ने बयान दिया था। इसी से नाखुश होकर उस पर हमला किया। हमलावरों ने कार में इंतजार कर रही पत्नी पर हमला करते हुए कांच फोड़ दिए। पत्नी को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने की कोशिश की। सरेआम इस तरह हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। भीड़ इकट्ठा होते देख हमलावर फरार हो गए। राजू ने बताया कि हमले से पत्नी भी चोटिल हुई है। राजू ने सूरजमल, रवि पर संदेह जताया है। 

शेयर करे

More news

Search
×