Home News Business

खाद्य सुरक्षा में राशन उठाने वाले 2271 सरकारी कर्मचारियों पर होगा मुकदमा

Banswara
खाद्य सुरक्षा में राशन उठाने वाले 2271 सरकारी कर्मचारियों पर होगा मुकदमा
@HelloBanswara - Banswara -

~5.23 करोड़ जमा नहीं करवाने पर विभाग करेगा कार्रवाई, बार-बार नोटिस भेजने के बाद भी नहीं जमा करवाई राशि, बांसवाड़ा-गढ़ी में सबसे ज्यादा बकाया

बांसवाड़ा | खाद्य सुरक्षा योजना में सरकारी कर्मचारियों द्वारा राशन उठाने के बाद विभाग ने सभी से 27 रुपए प्रति किलो की रिकवरी के आदेश दिए 1 साल हो गया है। जिसमें अभी भी कई कर्मचारियों ने राशि जमा नहीं कराई है। जिला रसद अधिकारी हजारीलाल आलोरिया ने बतायाक जिले में 2271 कर्मचारियों पर विभाग अब कानूनी कार्रवाई करने जा रहा है। इन कर्मचारियों ने बार बार नोटिस देने के बाद भी अभी तक 5.23 करोड़ रुपए जमा नहीं करवाया है। जिले में अभी तक केवल 50 प्रतिशत ही राशि की रिकवरी हो पाई है। 6147 सरकारी कर्मचारियों ने गेहूं उठाया था, जिनसे गेहूं का 27 रुपए प्रति किलो के हिसाब से वसूली के आदेश दिए थे, यानी जिले में करीब 11 करोड़ की वसूली होनी है। अभी तक केवल 5.26 करोड़ की ही वसूली हो पाई है। अभी तक 2271 कर्मचारियों ने 5.23 करोड़ रुपए बाकी है। जिसको लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से हुई बैठक में भी प्रमुख शासन सचिव ने सख्त निर्देश दिए हैं।


इन उपखंड में बकाया
उपखंड बकाया कार्मिक
आनंदपुरी 49.99लाख 237
बागीदौरा 85.18लाख 296
बांसवाड़ा 1.32करोड़ 594
गढ़ी 1.20करोड़ 459
घाटोल 54 हजार 314
कुशलगढ़ 31.44लाख 13
सज्जनगढ़ 89.28लाख 292
छोटी सरवन 17.10लाख 66
कुल 5.23 रोड़ 2271

शेयर करे

More news

Search
×