Home News Business

अपनी बहन को दें एक ऐसा गिफ्ट जो जिंदगी भर उसे दिलाएगा करोड़ों दुआएं

अपनी बहन को दें एक ऐसा गिफ्ट जो जिंदगी भर उसे दिलाएगा करोड़ों दुआएं
@HelloBanswara - -

इस बार अपनी बहनों के साथ मनाये वृक्षाबंधन
 

Banswara August 24, 2018 रक्षा बंधन इस पारंपरिक त्योहार को हम कुछ इस तरह से मनाएं कि यह न केवल आपके लिए आपकी बहन के लिए और अन्य लोगों के लिए यादगार हो जाए। साथ ही आने वाली पीढ़ि को एक प्रेरणा मिले।

 

एक स्त्री जो बहन, मां और पत्नी भी होती है। वह हर किरदार को बखुबी निभाती है। इस पवित्र त्यौहार को हम बहुत ही हर्षों उल्लास के साथ मानते है साथ ही इस दिन कई नोक झोक और कई भावुक पल भी होते है। तो क्यूँ न इस राखी को अपनी बहन के लिए यादगार बनाएं। उसे उसकी ही तरह कई भूमिका निभाने वाला ऐसा गिफ्ट दें जो उसे जिंदगीभर करोड़ों दुआएं दिलाता रहे। चाहे आप रहे या न रहे, क्यूंकि बिना हमारा जीवन इसके बिना अधुरा है और उसके ना होने पर हमारा अस्तित्व ही नहीं है। इसलिए आओ इस राखी संकल्प लें कि हम मनाएंगे वृक्षाबंधन। इस राखी अपनी बहन के नाम से लगाएंगे एक पौधा और यह गिफ्ट आपकी बहन और आपको हमेशा इस राखी की यादें ताजा करेगा और करोड़ों लोगों को छांव देगा, फल देगा, फूल देगा और प्राण वायु के साथ सकारात्मक उर्जा देगा। 

 

हर वर्ष बहने अपने भाई की कलाई पर राखाी बांधती है और भाई उन्हें रक्षा का वचन देकर कुछ न कुछ गिफ्ट जरूर देते हैं। लेकिन इस बार आप अपनी बहनों को दें कुछ नया गिफ्ट जो न केवल उनके ही काम आएगा, बल्कि कई लोगों के काम आएगा। वो गिफ्ट है एक पौधा। जिसे आप को एक बहन की तरह बड़ा करना होगा। लेकिन जब उस पर फुल खीलेंगे तो आपको अपनी बहन की मुस्कान का अहसास होगा। जब उस पर फल उगेंगे, जब जब उसकी छांव में आकर कोई खड़ा होगा तो आपको अहसास होगा कि आज आपने नहीं आपकी बहन ने एक पुण्य का काम किया है। जो लोग दुआएं देंगे वो आपकी बहन को मिलेगी। यह एक ऐसा गिफ्ट है जो आप रहे न रहे लेकिन आपकी बहन को दुआएं दिलाता रहेगा। पौधा इसलिए क्योंकि आपकी बहन भी कई भूमिका निभाती है जैसे की एक पौधा निभाता है।

 

तो इस बार हम जीद करते है रक्षाबंधन के दिन वृक्षाबंधन मनाते है ये छोटी सी पहल है पर अगर सभी इस पहल के साथ हो जाए तो ये बहुत बड़ी पहल हो सकती है इस रक्षा बंधन और हम इस वर्ष रिकॉर्ड मना सकते है। क्यूंकि जितनी राखियाँ शहर जिले राज्य और देश में बिकती है अगर उसकी 1 प्रतिशत भी हम उस दिन पोधे लगा लेते है तो कई पोधे लग जायेंगे और वो एक दिन पेड़ बनेंगे और यह अपने आप में रिकॉर्ड कायम होगा बस इस अभियान के तहत एक छोटा सा आपका प्रयास आप अपने क्षेत्र को हरा भरा कर सकते हो।


इस बार रक्षाबंधन एक पोधा अवश्य अपनी बहन के साथ लगायेंगे और एक फोटो क्लिक जरूर करे और हमारे साथ जरूर शेयर करे और आपकी होंसला अफजाही और इस पल को और भी यादगार बनाने के लिए हेलो बांसवाड़ा आपकी फोटो लगाते हुए फोटो न्यूज अपनी न्यूज साइट पर पोस्ट करेगा। साथ ही आप अपनी बहन के नाम कोई संदेश (100 शब्दों में) भी दे सकते हैं।

 

Pukaar Group 

 

आप हमें फोटो और संदेश वाटसएप करें 9414224360 या मेल [email protected], [email protected] करें।

 

2024 Fun Festiva
शेयर करे

More article

Search
×